हिमांश कोहली का नया फोटोशूट हुआ वायरल अकेलेपन की हिमांश ने कही बात लोगों ने नेहा कक्कड़ का किया जिक्र
नई दिल्ली | बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ इंजॉए कर रही हैं। नेहा और रोहनप्रीत सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा ही प्यार दिखाते रहते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती हैं। वहीं नेहा के एक्स-बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली (Himansh Kohli) का नाम अक्सर बीच में आता है। पिछले दिनों हिमांश को लेकर एक यूट्यूबर ने कोई अफवाह उड़ाई थी जिसको लेकर वो बहुत भड़क गए थे। अब हिमांश ने अपना एक फोटोशूट (Photoshoot) करवाया है जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। साथ ही इसके कैप्शन से लोग कई तरह के कयास लगाने लगे हैं।
हिमांश ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- जब आप बेड पर अकेले होते हैं तो क्या सोचते हैं? हिमांश की ज्यादातर फोटोज में उनके कैप्शन कुछ अलग से हैं। जिसके बाद कई यूजर्स ने नेहा का नाम लेना शुरू कर दिया। वहीं हिमांश के फैंस उनके लेटेस्ट फोटोशूट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि एक वक्त था जब हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ की जोड़ी फैंस को खूब पसंद थी। लेकिन दोनों के ब्रेकअप के बाद नेहा बुरी तरह से टूट गई थीं। उनकी उदासी शो के दौरान भी दिखाई दी थी। नेहा ने कुछ इमोशनल सॉन्ग भी गाए और हिमांश पर निशाना साधा। वहीं नेहा ने हिमांश को लेकर कुछ आरोप भी लगाए थे। हिमांश ने भी एक पोस्ट किया था। दोनों की लड़ाई सोशल मीडिया पर साफ दिखाई दे रही थीं। हालांकि नेहा धीरे-धीरे ब्रेकअप के दौर से उभर गईं और उन्होंने रोहनप्रीत से शादी कर ली। हिमांश ने नेहा की शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन भी दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा है तो बहुत अच्छी बात है कि वो मूवऑन कर चुकी हैं।