बता दें कि आलिया ने खुद अपने बलबूते कंपनी खोली है। कंपनी में पूरा पैसा उन्होंने खुद से लगाया है। सिर्फ आलिया ही नहीं उनसे पहले दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेसेस भी इसी तरह अपना ब्रैंड लॉन्च कर चुकी हैं। इन दिनों आलिया अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में बिजी हैं लेकिन साथ में बिजनेस पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं।