बॉलीवुड

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं Neha Kakkar, सिंगर ने ऐसे खुद को संभाला

अपनी आवाज और डिंपल वाली स्माइल से सभी अपना दीवाना बनाने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) एक गंभीर बीमारी की शिकार हो गई थी, जिसके दौरान सिंगर ने खूद को कैसे संभाला उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था.
2 min read
• •
Updated: 16 May 2022, 11:53 AM IST
इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं Neha Kakkar, सिंगर ने ऐसे खुद को संभाला
इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं Neha Kakkar, सिंगर ने ऐसे खुद को संभाला

अपनी दमदार आवाज और डिंपल वाली स्माइल से अपने फैंस दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को आज किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है. जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है तो आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगता है. इतना ही नहीं उनके गाने इंस्टाग्राम रील्स पर जमकर वायरल होते हैं. उनके गानों पर आम लोगों के साथ-साथ एक्टर और एक्ट्रेस भी रील्स बनाते हैं. नेहा कक्कड़ को ये मुकाम ऐसे ही हासिल नहीं हुआ. इसके लिए उनको काफी मेहनत करनी पड़ी है.

उन्होंने अपने और अपनी आवाज के दमपर इस मुकाम को हासिल किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेहा कक्कड़ एक गंभीर बीमारी का शिकार हो चुकी हैं, जिसने उनको बेहद परेशान कर दिया था. इस बात का खुलासा खुद नेहा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था. साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि नेहा ने इसका सामना कैसे किया. नेहा कक्कड़ को हमेशा ही उनके फैंस ने हंसते हुए दिखा है. वो अपने चुलबुले अंदाज और खुशमिज़ाजी से किसी का भी दिल जीत सकती हैं. उनकी एक स्माइल किसी का भी दिन बनी सकती है.

उनका दिल बेहद साफ है और इस बात का पता आप ऐसे लगा सकते हैं कि जब भी वो किसी के दुख को सुनती हैं उनकी आंखे नम हो जाती हैं. ऐसे में उनके फैंस कभी इस बात का यकिन ही नहीं कर सकते कि वो किसी गंभीर बीमारी के शिकंजे से बाहर निकली हैं. दरअसल, नेहा अपने एक इटंरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वो एंग्जायटी और थायरॉइड की शिकार हुई थीं. हालांकि उन्होंने इसका सामना किया और इससे बाहर भी आईं. नेहा ने कहा था कि 'मैंने चिंता और तनाव की समस्या का सामना किया है. इस समस्या से घबराने के बजाय मैंने खुद को संभाला और इससे निजात भी पाई'.

अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली नेहा कक्कड़ की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोविंग है, जिसमें दिन पर दिन इजाफा होता जा रहा है. साथ ही खुद नेहा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती हैं. साथ ही वो अपनी प्रोशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के खास पलों को अपने फैंस के साथ साझा करती हैं. वहीं अगर नेहा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2020 में सिंगर रोहनप्रीत के साथ शादी की थी. दोनों के बीच लव स्टोरी एक शूटिंग के दौरान स्टार्स हुई थी. बता दें कि दोनों के बीच करीब 5 साल की उम्र का फासला है.

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़