बॉलीवुड

Neil Nitin Mukesh Birthday: लता मंगेश्वकर ने किया नामकरण, बॉलीवुड को दी 11 फ्लॉप, फिर भी जीते हैं लग्जरी लाइफ

Neil Nitin Mukesh Birthday Today: एक्टर नील नितिन मुकेश का नाम किसी और ने नहीं बल्कि लता जी ने रखा था। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी।

2 min read
Jan 15, 2025
Neil Nitin Mukesh Birthday

Happy Birthday Neil Nitin Mukesh: बॉलीवुड के एक महान परिवार से आने वाले एक्टर नील नितिन मुकेश 15 जनवरी यानी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर फिल्म इंडस्ट्री के बेहद बड़े सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड में कदम साल 2007 में रखा था। फिल्म का नाम 'जॉनी गद्दार' था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की थी, लेकिन नील नितिन मुकेश के अभिनय को खूब सराहा गया। उनकी एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आई थी। आज उनके बर्थडे पर बताते हैं कि आखिर लता जी ने उनका नाम नील ही क्यों रखा था…

नील नितिन मुकेश का आज है 43वां जन्मदिन (Neil Nitin Mukesh 43th Birthday)

नील नितिन मुकेश अपने पिता के नाम के आगे अपने पिता और दादा का नाम लिखते हैं। वह उनके नाम को पीछे छोड़ना नहीं चाहते। वहीं, उनका नाम नील लता जी ने दिया था। लता जी अक्सर नील के सिंगर दादा के साथ काम किया करती थीं। उन्होंने नील को ये नाम चांद पर उतरने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग के नाम पर दिया था? इसके बाद से वह हमेशा अपने बड़ों के नाम को अपने नाम के साथ जोड़ने लगे। नील नितिन मुकेश के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वह बेहद खराब रहा है। जहां उनके पिता और दादा एक फेमस सिंगर थे वहीं, नील एक फ्लॉप एक्टर निकले। उन्होंने 1988 में विजय में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था। इसमें नील नितिन मुकेश ने सुपरस्टार राजेश खन्ना संग काम किया।

नील नितिन मुकेश ने दी 11 फ्लॉप फिल्में (Neil Nitin Mukesh Net Worth)

नील नितिन मुकेश को तेरा क्या होगा जॉनी, 7 खून माफ, प्लेयर्स, शॉर्टकट रोमियो, प्रेम रत्न धन पायो, वजीर, इंदू सरकार, गोलमाल अगेन, साहो जैसी फिल्मों में देखा गया। नील नितिन मुकेश ने 11 फ्लॉप फिल्में दी हैं और सिर्फ 3 सक्सेसफुल फिल्में दीं. कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। उन्हें आखिरी बार 2019 में फिल्म बाईपास रोड में देखा गया था। इस फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। रिपोर्ट्स हैं कि नील नितिन मुकेश लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनकी नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये है।

Also Read
View All

अगली खबर