बॉलीवुड

नेटीजंस ने सुशांत के साथ दिशा की हत्या का रहस्य सुलझाने की मांग की

कई नेटिजन्स की राय है कि सुशांत और दिशा दोनों की हत्या की गई थी और उनके मामले आपस में जुड़े हुए हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि सुशांत के हत्यारों तक पहुंचने के लिए दिशा सालियन की हत्या की जांच बहुत जरूरी है।
2 min read
• •
Sep 01, 2020
नेटीजंस ने सुशांत के साथ दिशा की हत्या का रहस्य सुलझाने की मांग की
नेटीजंस ने सुशांत के साथ दिशा की हत्या का रहस्य सुलझाने की मांग की

नेटीजंस ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनके पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की हत्या के रहस्य को सुलझाने की मांग की है। उनकी यह मांग सोमवार सुबह से ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। कई नेटिजन्स की राय है कि सुशांत और दिशा दोनों की हत्या की गई थी और उनके मामले आपस में जुड़े हुए हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि सुशांत के हत्यारों तक पहुंचने के लिए दिशा सालियन की हत्या की जांच बहुत जरूरी है।

एक ट्विटर यूजर ने कहा, दिशा के मामले से ध्यान क्यों हटाया जा रहा है? इसकी जांच करने की जरूरत है। दोनों ही न्याय के हकदार हैं। हैशटैग दिशा मर्डर मिस्ट्री। एक अन्य ने लिखा, दिशा का शरीर नग्न पाया गया था, ऐसे कोई कैसे आत्महत्या कर सकता है? इस रहस्य को सुलझाने और दोषियों को सजा देना जरूरी है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, हम जानना चाहते हैं कि 8 जून को दिशा और 13-14 जून को सुशांत के साथ क्या हुआ.. मुंबई में दोहरा हत्याकांड ..। एक और यूजर ने लिखा, दिशा का शरीर नग्न पाया गया। उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें थीं। सीबीआई के लिए उसके केस की जांच करना महत्वपूर्ण है। 8 जून को उसके साथ दुष्कर्म हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद सुशांत को 14 जून को मार दिया गया।

बता दें कि सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन का 8 जून को निधन हो गया और इसके 6 दिन बाद अभिनेता को मुंबई में उनके आवास में मृत पाया गया था। कथित तौर पर दिशा ने एक ऊंची इमारत से छलांग लगा दी थी।

Updated on:
01 Sept 2020 09:58 am
Published on:
01 Sept 2020 09:58 am
Also Read
View All
The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान