बॉलीवुड

राजपाल यादव केस पर गोविंद नामदेव ने एक्टर के वकील को लेकर, कही ये बात

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव केस में नया मोड़ सामने आया है, जहां अभिनेता गोविंद नामदेव ने राजपाल यादव के वकील को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Feb 13, 2026
Rajpal Yadav case
राजपाल यादव संग गोविंद नामदेव (सोर्स: IMDb)

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव की चेक बाउंस मामले में जमानत की अर्जी 16 फरवरी तक टाल दी है। राजपाल यादव के वकील भास्कर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजपाल यादव ने विवादित रकम 2.5 करोड़ रुपये पहले ही जमा कर दिए हैं और फ्यूचर में भी राशि जमा करने को हम तैयार हैं।

पेमेंट की जिम्मेदारियां कैसे करना चाहते है

भास्कर ने बताया कि कोर्ट ने जब साफ तौर पर जानना चाहा है कि राजपाल यादव आगे अपनी पेमेंट की जिम्मेदारियां कैसे पूरी करना चाहते हैं। तो उन्होंने कहा, "हमने जेल में राजपाल से मिलने और उनसे निर्देश लेने की कोर्ट से अनुमति मांगी है। बता दें, हमारा कहना है कि मामले की सुनवाई उसकी मेरिट पर होनी चाहिए क्योंकि हमने इसी आधार पर बेल अर्जी दायर की है।"

राजपाल यादव के वकील के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एक फाइनेंसर द्वारा 5 करोड़ रुपये के निवेश से हुई थी, जिसे यादव ने कभी चुकाने से इनकार नहीं किया। हालांकि घटना के बाद से ये रकम बढ़कर करीब 11 करोड़ रुपये हो चुकी है। अब भास्कर ने बताया कि अब तक 2.5 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 1 करोड़ रुपये रजिस्ट्री में जमा किए गए थे, और हाल ही में 25 लाख रुपये का चेक भी कोर्ट में पेश किया गया है।

मामलों में जेल सिर्फ अंडरटेकिंग पर निर्भर

भास्कर ने तर्क दिया कि ऐसे मामलों में जेल सिर्फ अंडरटेकिंग पर निर्भर नहीं होनी चाहिए, "किसी को भी सिर्फ अंडरटेकिंग के आधार पर जेल नहीं जाना चाहिए। हमने कोर्ट से कहा कि अगर ये पूरी तरह से फाइनेंशियल मामला है, तो हम जेल में उनसे मिलेंगे और इंस्ट्रक्शन लेंगे। आज हमने जेल में उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन ये मुमकिन नहीं हो पाया। हम पहले की अंडरटेकिंग के बारे में कोर्ट का स्टैंड समझने के लिए उनसे पर्सनली मिलेंगे। अगर हम पैसे दे देते हैं, तो मामले पर मेरिट के आधार पर बहस नहीं होगी और इसे सेटलमेंट माना जाएगा।"

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ये भी कहा कि राजपाल यादव ने कई मौकों पर बकाया राशि चुकाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। जज स्वर्ण कांता शर्मा ने साफ किया, "आप जेल इसीलिए गए क्योंकि आपने कोर्ट के वादों को पूरा नहीं किया। ये मामला कोर्ट के आदेशों का पालन ना करने का है।"

कानूनी समस्याएं 2010 से शुरू हुई

इसी बीच, बॉलीवुड एक्टर गोविंद नामदेव ने भी राजपाल यादव के हालात और वकील भस्कर पर टिप्पणी की है। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब कोई मुश्किल में फंसता है तो लोग साथ नहीं देते। उन्होंने ये भी कहा कि राजपाल एक अच्छे इंसान हैं और उनकी आगे की जिंदगी बेहतर होगी। राजपाल यादव का ये विवाद अभी कोर्ट में लंबित है और आने वाले दिनों में अदालत उनकी भविष्य की पेमेंट योजना और केस की अगली कार्रवाई पर फैसला करेगी। फिलहाल, 16 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

Updated on:
13 Feb 2026 03:02 pm
Published on:
13 Feb 2026 02:58 pm