बॉलीवुड

प्रियंका से पहले इन 8 हॉलीवुड हसीनाओं से रह चुका है निक का अफेयर, दूसरा नाम उड़ा देगा होश

मीडिया रिपोर्टस में यह अटकलें हैं कि 2 दिसंबर को निक औऱ प्रियंका शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
2 min read
• •
Nov 23, 2018
nick jonas
nick jonas

इन दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमरीकन सिंगर निक जोनस की शादी की चर्चा जोरों-शोरों पर है। इस जोड़ी ने अभी तक शादी की तारीख को लेकर संस्पेंस नहीं तोड़ा है हालांकि मीडिया रिपोर्टस में यह अटकलें हैं कि 2 दिसंबर को निक और प्रियंका शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी शाही अंदाज में जोधपुर के उम्मेद भवन में सम्पन्न होगी।

बता दें कि निक एक मशहूर अमेरीकी सिंगर और एक्टर हैं। प्रियंका से निक की मुलाकात मेट गाला अवॉर्ड शो के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हुए और धीरे-धीरे दोनों का इश्क परवान चढ़ता गया। हालांकि निक, प्रियंका से पहले भी कई एक्ट्रेसेज को डेट कर चुके हैं। चलिए आज आपको रूबरू कराते हैं उन एक्ट्रेसेज से-


1. माईली सायरस - निक की फर्स्ट गर्लफ्रेंड माईली सायरस थीं। उस दौरान निक की उम्र 13 साल ही थी। दोनों ने साल 2006 को एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक चैरिटी इवेंट के दौरान हुई थी।

2. सेलेना गोमेज- माईली सायरस से अलगाव के बाद निक साल 2008 में सेलेना को दिल दे बैठे। हालांकि दोनों का रिश्ता कुछ खास ना चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए।

3.डेल्टा गुड्रम- निक ने सेलेना से अलग होने के बाद डेल्टा गुड्रम को फरवरी 2012 तक डेट किया।

4.ओलिविया कल्पो- ओलिविया के साथ निक का रिश्ता करीब दो साल तक चला था। दोनों ने एक दूसरे को 2013 में डेट करना शुरू किया था। जिसके बाद 2015 में दोनों अलग हो गए।

खबरों के अनुसार
यूएस वीकली से लेकर कुछ दूसरे न्यूज पोर्टल के अनुसार निक का नाम केंडाल जेफर, केट हडसन, लिली कोलिन्स और जॉर्जिया फॉलर से भी जुड़ चुका है।

Published on:
23 Nov 2018 03:07 pm