28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तुम मेरे हो और मैं खुशनसीब हूं’ बेटे रणबीर कपूर के बर्थडे पर मां नीतू कपूर ने किया पोस्ट, फोटो भी की शेयर

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मां नीतू कपूर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही एक फोटो भी पोस्ट की है।
3 min read
Google source verification
Neetu Kapoor Post On son Ranbir Kapoor Birthday says you are mine

नीतू कपूर ने रणबीर कपूर के जन्मदिन पर किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/neetu54)

Neetu Kapoor Post On Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सुबह से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस, दोस्तों और बॉलीवुड हस्तियों की तरफ से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। जन्मदिन के इस खास दिन को उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने और भी स्पेशल बना दिया। नीतू कपूर ने अपने लाडले बेटे के साथ एक बेहद प्यारी सेल्फी शेयर करते की और दिल छू लेने वाला बर्थडे नोट लिखा है। वहीं, फैंस भी अपने फेवरेट एक्टर को बधाई दे रहे हैं।

नीतू कपूर ने बेटे रणबीर को किया बर्थडे विश

नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने बेटे रणबीर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी हैप्पी टू यू राणा… तुम मेरे हो और मैं बेहद खुशनसीब हूं'।

वहीं, नीतू कपूर हर साल ऐसे में बेटे रणबीर को जन्मदिन की बधाई देती नजर आती हैं। वहीं, रणबीर कपूर का इंस्टाग्राम पर अकाउंट नहीं हैं। जिस वजह से उनके फैंस उन्हें अपने-अपने अंदाज में ट्विटर या अपनी-अपनी आई पर पोस्ट के जरिए जन्मदिन विश करते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी बधाई

सोशल मीडिया पर लोग रणबीर कपूर को अलग-अलग तरह से बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा, "भारत के बेहतरीन एक्टर को जन्मदिन की बधाई। एनिमल पार्क में आपको फिर से स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।" एक और ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरे फेवरेट एक्टर। आपकी बर्फी, रॉकेट सिंह, वेकअप सिड, राजनीति , तमाशा...कई फिल्में हैं जो मुझे पसंद हैं।"

एक और ने रणबीर को विश करते हुए लिखा, "अपनी पीढ़ी के बेहतरीन एक्टर को जन्मदिन की बधाई। एक ऐसे कलाकार जो सच में अपने काम से प्यार करते हैं और महान राज कपूर के बाद अपने परिवार के सबसे अच्छे कलाकार हैं।" एक ने लिखा, "भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन शोमैन को जन्मदिन की बधाई।"

'रामायण' की तैयारियों और प्रमोशन में बिजी हैं रणबीर

रणबीर कपूर के करियर की बात करें तो वह इन दिनों अपने अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट 'रामायण' (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं। दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही यह मेगा-बजट फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

दो भागों में बनाई जा रही इस फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान श्री राम), साउथ अभिनेत्री साईं पल्लवी (सीता के रूप में), यश (रावण के रूप में), सनी देओल (हनुमान के रूप में) और रवि दुबे (लक्ष्मण के रूप में) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म भगवान राम के अयोध्या के राजकुमार से लेकर 14 वर्षों के वनवास और लंकापति रावण के खिलाफ धर्मयुद्ध के पौराणिक सफर को भव्य रूप में पर्दे पर उतारेगी।

दिवाली पर रिलीज होगी 'रामायण'

इस भव्य सिनेमाई अनुभव को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज (Prime Focus Studios), 8 बार के ऑस्कर विजेता VFX स्टूडियो DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का अंतरराष्ट्रीय वितरण (भारत को छोड़कर) सोनी पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में रिलीज होगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग