बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानते हैं निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों एक-दूसरे से अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में निक ने एक इंटरव्यू प्रियंका को अपनी प्रेरणा बताया।

2 min read
Priyanka Chopra Nick Jonas

नई दिल्ली। बॉलीवुड से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी करने के बाद प्रियंका ज्यादातर वक्त विदेश में ही रहती हैं। प्रियंका और निक की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में निक ने प्रियंका को अपनी प्रेरणा बताया है।

खुद को लकी मानता हूं
कुछ वक्त पहले निक ने ये खुलासा किया था उनके सोलो एलबम स्पेसमैन के कुछ गाने उनकी वाइफ प्रियंका के लिए लव लेटर के जैसे थे। अब एल'ओफ़िशियल इटालिया के साथ अपनी बातचीत में निक ने कहा, 'मैं ये स्वीकार करने में शर्मिंदा नहीं हूं कि जब मैं लिखता हूं तो प्रियंका मेरी प्रेरणा का बहुत स्त्रोत है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं प्रियंका को प्रेरणा के रूप में पाकर, जो मुझे लिखते रहने के लिए सपोर्ट करती हैं। वो मेरे लिए सर्वव्यापी हैं। हम उन पलों के लिए जितना संभव हो उतना समय एक साथ रहते हैं जब हम जानते हैं कि हमें अनिवार्य रूप से अलग होना है।'

रेड कारपेट पर जलवा
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने 4 वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) में प्रेजेंटर की भूमिका निभाई। इस दौरान निक जोनस भी उनके साथ थे। दोनों ने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली। रेड कारपेट पर दोनों का अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए। प्रियंका जहां रेड एंड व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं तो वहीं, निक ब्लैक सूट में नजर आए। दोनों का लुक काफी शानदार लग रहा था। प्रियंका और निक ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों जबरदस्त अंदाज में पोज़ देते नजर आ रहे हैं।

शादी को हुए दो साल
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को दो साल हो चुके हैं। दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में शादी रचाई थी। पहले हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई। उसके बाद क्रिस्चियन रीति-रिवाज से। इन दिनों दोनों लंदन में हैं। प्रियंका यहां अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, निक अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।

Published on:
14 Apr 2021 11:24 am
Also Read
View All