बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के साथ निजी पलों के लिए निक जोनस रखते हैं ‘सेक्स प्लेलिस्ट’

पॉपुलर अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पास सेक्स प्लेलिस्ट है। लेकिन उसमें उनका एक भी गाना शामिल नहीं है।

2 min read
May 12, 2021
Priyanka Chopra Nick Jonas

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। दोनों दुनियाभर के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हैं। अब हाल ही में निक जोनस ने एक मैग्जीन के साथ बातचीत में प्रियंका चोपड़ा के साथ निजी पलों को लेकर काफी कुछ कहा।

अपना गाना नहीं करते शामिल
दरअसल, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ओपन हैं। पिछले कुछ सालों में निक जोनस ने कुछ इंटिमेट सॉन्ग रिलीज किए हैं। उनका मानना है कि हर किसी के पास उनकी एक सेक्स प्लेलिस्ट होनी चाहिए। निक के पास भी सेक्स प्लेलिस्ट है। हालांकि, इसमें उनका अपना एक भी गाना शामिल नहीं है। इस बारे में खुद निक ने खुलासा किया है।

निक के पास है सेक्स प्लेलिस्ट
जीक्यू मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उनसे उनके गानों को लवमेकिंग के दौरान इस्तेमाल किए जाने पर जब सवाल पूछा गया तो निक ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये ज्यादा तारीफ हो गई। एक अच्छी प्लेलिस्ट होना जरूरी है। मेरे पास भी अपनी एक सेक्स प्लेलिस्ट है। हालांकि मैं इस प्लेलिस्ट में अपने गाने शामिल नहीं करता हूं। ये काफी अलग है। मैं चाहूंगा कि कोई और अपने अनुभव के लिए मेरे गानों का इस्तेमाल करे।'

प्रियंका की राय रखती है मायने
इसके अलावा, निक जोनस ने बताया कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को किस प्रपोज किया था। उन्होंने कहा, 'ये प्रपोजल जैसा ही था। मैं अपने एक घुटने पर बैठा और उनसे कहा कि तुम अब तक कहां थीं मेरी जिंदगी। मैंने उनसे ये नहीं कहा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' इसके बाद निक बताते हैं कि उनकी जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा की राय काफी मायने रखती है। वह कहते हैं, 'वह पहली इंसान हैं जिनके लिए मैंने कुछ प्ले किया है। उनका इनपुट और ओपिनियन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।' साथ ही, निक ने बताया कि जब भी दोनों को एक-दूसरे के काम की कोई चीज पसंद नहीं आती है तो दोनों खुलकर उसकी बुराई करते हैं। बता दें कि प्रियंका और निक पिछले काफी समय से लंदन में हैं। यहां प्रियंका अपनी आने वाली सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, निक जोनस अपना नया म्यूजिक तैयार कर रहे हैं।

Published on:
12 May 2021 12:40 pm
Also Read
View All