बॉलीवुड

‘रामायण’ में राम के रोने पर नीतीश भारद्वाज ने खड़े किए सवाल, तो फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- आप गीता पर ही टीके रहें

Nitish Bharadwaj Dig Ramayana: अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के रोने, रावण के चित्रण और इसकी फंडिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। उनके इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया।
3 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 11:14 AM IST
Nitish Bharadwaj Dig Ramayana Funding raised question on ram crying before went vanvaas

Nitish Bharadwaj On Ramayana Funding: सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जहां एक बड़ा वर्ग पसंद कर रहा है वहीं, कई लोग इसके तथ्यों और किरदारों के चित्रण पर सवाल भी उठा रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी की 'महाभारत' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले नीतीश भारद्वाज ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। ट्रेलर आने के बाद नीतीश ने फिल्म की तारीफ की थी लेकिन अब फिल्म देखने के बाद उनके विचार बदल गए हैं और उन्होंने भगवान राम के आंसुओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

नीतीश भारद्वाज ने रामायण को लेकर उठाए सवाल

NDTV को दिए एक इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने फिल्म रामायण पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह फिल्म एक 'एजेंडा फिल्म' जैसी लगती है। उनके अनुसार, फिल्म में भगवान राम के किरदार को कमजोर दिखाया गया है और उन्हें एक बहुत छोटे, आम इंसान के रूप में पेश किया गया है, जिनका चेहरा बेजान नजर आता है।

नीतीश भारद्वाज ने कहा कि भगवान राम मर्यादा के प्रतीक हैं और यह चित्रण उनसे मेल नहीं खाता। उन्होंने राम को रोते हुए अयोध्या छोड़ते हुए दिखाने पर भी एतराज जताया और कहा कि यह इक्ष्वाकु वंश के सम्मान और 'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए' के सिद्धांत के अनुरूप नहीं दिखता।

अभिनेता ने यश द्वारा निभाए गए रावण के किरदार पर भी तीखी टिप्पणी की थी। उनके मुताबिक, रावण की नकारात्मक बातें ठीक से नहीं दिखाई गईं है और उनका किरदार किसी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता जैसा लगता है। नीतीश ने आशंका जताई कि जिस तरह से रावण को पेश किया गया है, उससे नई पीढ़ी उसे हीरो मानने लग सकती है। उन्होंने सवाल किया कि यदि रावण इतना ही अच्छा और न्यायप्रिय राजा था, तो भगवान विष्णु को राम अवतार लेने की आवश्यकता क्यों पड़ी? साथ ही उन्होंने अरण्य कांड और युद्ध कांड के कुछ हिस्सों के कटने या न दिखाए जाने का भी जिक्र किया।

नीतीश भारद्वाज के कमेंट पर लोगों ने किए रिएक्शन
नीतीश भारद्वाज के कमेंट पर लोगों ने किए रिएक्शन

नीतीश भारद्वाज के बयान पर लोगों ने किए कमेंट

नीतीश भारद्वाज की इन्ही टिप्पणियों पर अब लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जहां कुछ लोग उनके सपोर्ट में आए हैं तो कुछ ने सीधे उनके काम पर भी सवाल उठा दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, कलेक्शन आ गए हैं, "यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर है, तो अब नफरत करने वाले जी भर के जहर उगल सकते हैं।" एक ने लिखा, नीतीश आप क्या फैला रहे हैं? गीता पर ही टीके रहें। AI का इस्तेमाल करें और वाल्मीकि रामायण के वह श्लोक खोजें जिनमें बताया गया है कि अयोध्या छोड़ते समय राम की आंखों में आंसू आ गए थे। साथ ही, वह प्रसंग भी देखें जिसमें सुमंत्र, राम, लक्ष्मण और सीता को जंगल में छोड़कर अयोध्या लौटने के बाद का वर्णन करते हैं।"

नीतीश भारद्वाज के कमेंट पर लोगों ने किए रिएक्शन
नीतीश भारद्वाज के कमेंट पर लोगों ने किए रिएक्शन

एक अन्य ने लिखा, "उन्हें अच्छे प्रोडक्शन वैल्यू के साथ एक बेहतर फिल्म बनानी चाहिए। वरना, वे बस एक पाखंडी हैं।" एक ने लिखा, आप रामचरित्रमानस वाले संस्करण की बात कर रहे हैं, जिसमें राम को साफ रूप से परमेश्वर के रूप नें दिखाया गया है, जो अपने दिव्य उद्देश्य से पूरी तरह अवगत हैं। वहीं, वाल्मीकि रामायण में उन्हें मुख्य रूप से एक मानवीय नायरक के रूप में चित्रित किया गया है। जो दुख, भर और अन्य मानवीय भावनाओं का अनुभव करते हैं।"

एक ने लिखा, "वह मुकेश खन्ना नहीं हैं। वह ऐसे इंसान नहीं है जो सिर्फ मार्केटिंग के लिए आवाज उठाएं, जैसे कि मुकेश खन्ना या अन्य अवसरवादी लोग करते हैं। यह व्यक्ति वास्तव में बहुत सम्मानित है और उनके विचारों का प्रवाह काफी साफ है।"

Updated on:
20 Nov 2026, 11:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection 19 Nov: ‘रामायण’ की 15 दिन बाद भी कायम है रफ्तार, तोड़े बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

Pratap Movie Review: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की ये कहानी इमोशनल कर देगी, अमित साध के अभिनय ने किया इंप्रेस

‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर