बॉलीवुड

No Entry 2 में नहीं होगी इस एक्टर की एंट्री, अब शेयर किया अपना दुखड़ा, बोला- जाकर उससे…

No Entry 2: फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल बन रहा है, इससे एक पुराने स्टार की छुट्टी हो गई है। अब इस पर उस एक्टर का बयान आया है।
2 min read
• •
Sep 09, 2024
No Entry 2 Update Fardeen Khan on not being part of sequel of the film

No Entry 2 Update: 2005 में आई अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘नो एंट्री’ ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इसमें सलमान खान, ईशा देओल, लारा दत्ता, फरदीन खान, अनिल कपूर, बिपाशा बासू जैसे स्टार्स थे। अब इसका सीक्वल बन रहा है, जिसमें नए स्टार्स होगें।

इस मूवी से एक बॉलीवुड स्टार की छुट्टी हो गई है। अब उसने फिल्म से अपनी छुट्टी होने पर चुप्पी तोड़ी है। जानिए उनसे क्या कहा है।

एक्टर ने खुद की इस बात की पुष्टि

दरअसल, फेमस एक्टर फरदीन खान, जो नो एंट्री में मुख्य अभिनेताओं में से एक थे, उन्होंने हाल ही में पुष्टि की है कि वो इसके सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इसमें सब नए कलाकार होंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा बनने के लिए पूछा था।

इस बारे में खुलकर बात करते हुए फरदीन खान ने कहा-'भले ही फिल्म की घोषणा हो गई है, लेकिन न तो वो और न ही दूसरे स्टार्स इसमें हैं। इसमें सभी नए एक्टर होंगे।'

क्यों नहीं होंगे नो एंट्री के सीक्वल का हिस्सा

जब उनसे पूछा गया कि वो क्यों इस मूवी का हिस्सा नहीं है तब एक्टर ने कहा- "आपको इसके लिए बोनी कपूर को बुलाना चाहिए, उनसे जाकर पूछिए।" एक्टर ने नो एंट्री में अपनी एक्टिंग को याद करते हुए कहा कि एक तरह से कॉमेडी करने का उनका पहला प्रयास था। वो एक्सपीरियंस बहुत शानदार रहा।

फरदीन खान की नई फिल्म

बात करें नो एंट्री 2 की तो इसका निर्माण बोनी कपूर करेंगे और इसका निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। फरदीन फिलहाल अपनी फिल्म विस्फोट के प्रमोशन में बिजी हैं जो रिलीज हो चुकी है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में रितेश देशमुख, प्रिया बापट और क्रिस्टल डिसूजा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया था।

Updated on:
09 Sept 2024 12:47 pm
Published on:
09 Sept 2024 12:47 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा