बॉलीवुड

‘डांसिंग क्वीन’ नोरा फतेहा को मिली बड़ी खुशी, एक्ट्रेस ने ऐसे मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल

नोरा पिछली बार विक्की कौशल के साथ 'पछताओ...' एलबम में नजर आई, जो काफी हिट हुआ था। इसके साथ ही वह सलमान खान और कैटरीना के साथ ....
2 min read
Dec 23, 2019
नोरा फतेही
नोरा फतेही

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा के इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन फॉलोअर्स हो गए है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस के साथ सेलिब्रेट किया है। इसमें नोरा ने अपने चाहने वालों को थैक यू कहा है। इस वीडियो में उनके फेमस डांस मूव देख सकते है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘9 मिलियन फॉलोअर्स मुझे अच्छे लगे।’

नोरा पिछली बार विक्की कौशल के साथ 'पछताओ...' एलबम में नजर आई, जो काफी हिट हुआ था। इसके साथ ही वह सलमान खान और कैटरीना के साथ फिल्म 'भारत' में दिखाई दीं। वर्कफ्रंट की बात करे तो वह वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसमें नोरा के डांस मूव्स को काफी पसंद किया जा रहा है।

इसके अलावा वह टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी 3' में भी एक अहम गाने में भी नजर आएंगी। नोरा अपने गानों पर जमकर पसीना बहाती है और गानों को और अच्छा बनाने की पूरी कोशिश करती है। इसके चलते उनके गाने सुपरहिट होते हैं। उनके किए हुए डांस इतने फाइन होते है कि उनके स्टेप्स लोग कॉपी भी करते हैं।

Published on:
23 Dec 2019 01:41 pm