बॉलीवुड

‘चुरा के दिल मेरा’ गाने पर Nora Fatehi ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं।

2 min read
nora fatehi

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ वीडियोज़ और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अब नोरा फतेही का एक डांस वीडियो (Nora Fatehi Dance Video) काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा अपने डांस से तहलका मचाती नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा फतेही किसी शख्स के साथ स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं।

वीडियो में नोरा फतेही चुरा के दिल मेरा गाने पर डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं। नोरा शख्स के साथ रोमांटिक स्टाइल में डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के डांस मूव्स देखकर हर किसी की आंखें उन्हीं पर अटक कर रह गई हैं। वीडियो में नोरा व्हाइट कलर की शर्ट और डेनिम में काफी हॉट लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी डांस शो का है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि नोरा फतेही बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपने डांस से जलवा बिखेरती हैं। उनका हर आइटम सॉन्ग सुपरहिट होता है। बात चाहे दिलबर गाने की हो या फिर साकी-साकी की। हर गाना ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। नोरा फतेही की फिल्मों की बात करें तो उन्हें पिछली बार 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) में देखा गया था। फिल्म में नोरा के साथ एक्टर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में थीं। नोरा फतेही ने फिल्म में वरुण धवन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था। आने वाली फिल्मों की बात करें नोरा फतेही जल्द ही भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

Published on:
30 Aug 2020 06:12 pm
Also Read
View All