बॉलीवुड

Nora Fatehi से गुलशन ग्रोवर बोले- आती क्या खंडाला? डांसिंग क्वीन को कहना पड़ा- नहीं भईया.. देखिए वीडियो

हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) 'इंडियाज बेस्ट डांसर (India's Best Dancer)' के मंच पर पहुंची थी। जहां गुलशन ग्रोवर ने उनसे कुछ ऐसा कह दिया कि उन्होंने भईया बोलना पड़ा।

2 min read
Oct 17, 2020
Nora Fatehi Called Gulshan Grover Bhaiya
Nora Fatehi Called Gulshan Grover Bhaiya

नई दिल्ली | बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। नोरा अपने डांस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। साथ ही अपनी क्यूटनेस से भी फैंस का दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में नोरा और गुरु रंधावा (Guru Randhava) का एक म्यूजिक वीडियो (Music Video) रिलीज होने वाला है। नाच मेरी रानी (Naach Meri Rani) नाम के इस गाने को रिलीज में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में नोरा इसके प्रमोशन में जुट गई हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में वो 'इंडियाज बेस्ट डांसर (India's Best Dancer)' के मंच पर पहुंची थी। जहां गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) ने उनसे कुछ ऐसा कह दिया कि नोरा को मना करना पड़ा।

गुलशन ग्रोवर को नोरा बोलीं भईया

डांस रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर’ में इस बार गुलशन ग्रोवर और शक्ति कपूर गेस्ट बनकर आए थे। वहीं कुछ दिनों के लिए इस शो की जज रह चुकी नोरा भी अपने गाने के लिए यहां पहुंची थी। नोरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सेट का पूरा नजारा दिखा रही हैं। इसी बीच गुलशन ग्रोवर, नोरा से कहते हैं आती क्या खंडाला? नोरा थोड़ा चौंककर इसका जवाब देती हैं- नहीं भईया.. ये सुनते ही शक्ति कपूर कहते हैं कि भईया बोल दिया। जाहिर है कि ये सब एक मस्ती-मजाक में किया जा रहा था। शो के सेट पर सभी की मस्ती वीडियो में देखने को मिल रही है।

नोरा ने दिखाई सेट की मस्ती

नोरा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के जरिए सेट के पीछे की मस्ती दिखाई है। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले नोरा ने इस शो को अलविदा कहा था। उन्होंने मलाइका अरोड़ा की जगह जज की कुर्सी संभाली थी। मलाइका कोरोना संक्रमित होने के कारण शो को ज्वॉइन नहीं कर पाई थीं। जिसके बाद नोरा को जज के रूप में सभी ने खूब प्यार दिया। आखिरी दिन नोरा ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया था। गीता कपूर ने उन्हें आशीवार्द भी दिया था। वहीं टेरेंस लुईस के साथ नोरा की मस्ती भी खूब देखते बनती है।

Published on:
17 Oct 2020 07:01 pm