Nora Fatehi ने अपने करियर की शुरूआत साल 2014 में आई फिल्म 'रोर' से की थी साल 2015 में Nora Fatehi ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 9' में एंट्री ली थी।
नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली Nora Fatehi का हॉट अंदाज सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता है। उनकी बोल्ड तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। साथ ही उनका डांस इन दिनों फैंस के दिलों को लूटता हुआ नजर आ रहा है।
नोरा फतेही के बारे में यह बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि फिल्मों में आने से पहले नोरा दिशा पाटनी की डांस टीचर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2014 में आई फिल्म 'रोर' से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलगु फिल्मों में भी अपना हाथ अजमाया। बाहुबली और किक 2 जैसी सफल फिल्म मिलने के बाद वो रातों रात एक स्टार बनकर उभरी।
नोरा फतेही सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। और इसी के चलते उन्होंने साल 2015 में सलमान खान के शो 'बिग बॉस 9' में एंट्री ली थी। लेकिन 12 सप्ताह टिके रहने के बाद वो इस शो से बाहर हो गई थीं। इसके बाद 2016 में नोरा अपने डांस मुव्स से एक बार फिर सुर्खियों में आई।
नोरा फतेही में एक टैलेंट और भी है उन्हें हिल्दी इंग्लिश भाषा के अलावा वो फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं।
नोरा फतेही एक अच्छी डांसर होने के साथ मार्शियल आर्ट्स की कला भी जानती है। इस एक्ट्रेस के अंदर और भी की ऐसी खूबियां है जिसके बारें शायद उनके फैंस भी नही जानते होगें।
नोरा ने कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन में भी काम किया है जिसमें 'डव' के एड में उन्हें शायद ही किसी ने पहचाना होगा।
नोरा फतेही भले ही क्रिकेट के खेल में रूचि ना रखती हों ,लेकिन खिलाड़ियों से वो जुड़ी रहती है। उनके युवराज सिंह सबसे खास दोस्तों में से एक हैं।