बॉलीवुड

नोरा फतेही शर्म से हुई लाल जब टेरेंस लेविस ने कहा पहला पहला प्यार है……

नोरा फतेही शर्म से हुई लाल जब टेरेंस लेविस ने कहा पहला पहला प्यार है.....

less than 1 minute read
Oct 26, 2020
nora fatehi

नोरा फतेही और टेरेंस लेविस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टेरेंस लेविस और नोरा फतेही पहला पहला प्यार है सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। इस डांस में नोरा फतेही शर्माती हुई नजर आ रही है। ऐसे में यह वीडियो फ्रेंड्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नोरा फतेही एक बार फिर से इंडियास बेस्ट डांसर के मंच पर एंट्री करती नजर आएगी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस खुद को रोक नहीं पाते हैं और उनसे अपने प्यार का इजहार करते हैं। जिसे देख मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर भी हैरान हो जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि टेरेंस लेविस नोरा फतेही को देखकर पहला पहला प्यार है सॉन्ग गाने लगते हैं। जिसे सुनकर एक्ट्रेस हैरान रह जाती है। टेरेंस लेविस के इस तरह प्रपोज करने पर वह शरमा जाती है। जिसके बाद टेरेंस नोरा को अपनी गोद में उठा लेते हैं। मंच पर यह सब देखकर मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर सहित उपस्थित सभी हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो को अब तक करीब 10,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और तमाम फैन इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Published on:
26 Oct 2020 06:02 pm
Also Read
View All