बॉलीवुड

नोरा फतेही का छलका दर्द, बोलीं- ‘अंडे और ब्रेड खाकर गुजारे थे स्ट्रगल वाले दिन, और…’

नोरा फतेही ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया जब उन्होंने मुंबई में नौ लड़कियों के साथ एक फ्लैट शेयर किया था। नोरा ने बताया कि कैसे उन्होंने वो टाइम काटा था।

less than 1 minute read
Apr 02, 2024
nora fatehi

नोरा बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा वक्त गुजार चुकी है। नोरा फतेही ने अपने जबरदस्त डांस स्किल के कारण इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। हालांकि एक्ट्रेस जब भारत आई थीं तो उनके लिए चीजें चुनौतियों से भरी थी। नोरा अक्सर अपने स्ट्रगल के बारे में चर्चा करती हैं।

नोरा ने शुरुआती दिनों की बात बताते हुए शेयर किया कि जब वो भारत आई थी तो उनके पास सिर्फ 5000 रूपए थे। उन्हें यह भी नहीं पता था कि 1000 डॉलर क्या होता है। नोरा फतेही ने मुंबई के एक अपार्टमेंट में नौ लड़कियों के साथ रहने के अनुभव को "दर्दनाक" बताया। उन्होंने कहा कि “मैं तीन बीएचके फ्लैट में नौ लड़कियों के साथ रहती थी। वहां रहने के दौरान, मैं सोचती थी, 'क्या मैंने खुद को फंसा लिया है?' मैं अब भी सदमे में हूं,''।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने दी फैंस को धमाकेदार खुशखबरी, एक बार फिर छाएगा पुष्पा राज का जलवा

32 साल की एक्ट्रेस ने उन एजेंसियों के साथ "रफ एक्सपीरियंस" के बारे में भी बात की, जो उन्हें बहुत कम पैसे देती थीं। नोरा ने कहा “एजेंसी बहुत सारा पैसा काट लेती थी और मुझे बहुत कम वेतन देती थी। मैंने एक अंडे और ब्रेड पर सर्वाइव किया। यह एक कठिन समय था। मुझे थेरेपी की जरूरत थी। स्ट्रगल वाकई बहुत बुरा था। वे आपसे कमीशन लेंगे और सांस लेने के लिए भी पैसे काट लेंगे।

Published on:
02 Apr 2024 08:04 pm