16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन ने दी फैंस को धमाकेदार खुशखबरी, एक बार फिर छाएगा पुष्पा राज का जलवा

Pushpa 2 Teaser: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पा पार्ट 2 के साथ थिएटर्स में वापसी करने को तैयार हैं। लंबे वक्त से इस मूवी का इंतजार कर रहे अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। अल्लू अर्जुन अपने जन्मदिन पर फैंस को एक और सरप्राइज देने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 2 Apr 2024, 6:39 PM IST

pushpa 2 teaser

Pushpa 2 Teaser Release: पिछले साल अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 को लेकर एक टीजर वीडियो जारी किया गया था। इसके बाद थोड़े दिनों पहले मूवी की रिलीज से डेट से पर्दा उठाया गया। अब खुद अल्लू अर्जुन ने मूवी टीजर के रिलीज डेट से पर्दा उठाया है।


साल 2021 में आई ‘पुष्पा: द राइज’ के सुपरहिट होने के बाद से ही पुष्पा पार्ट 2 का इंतजार फैंस कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन चंद दिनों बाद अपना 42वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। मौके को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए पुष्पा 2 की टीम मूवी का दूसरा टीजर रिलीज करने जा रही है।


मूवी के नए पोस्टर में पुष्पराज के पैर में घुंघरू बांधे दिखाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले अल्लू अर्जुन के चेहरे और हाथ का लुक शेयर किया गया था। पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।
यह भी पढ़ें: एक सीन देने के लिए तीन दिनों तक भूखा रहा ये एक्टर, वोडका पीकर दिया शॉट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए टीजर की खास बात ये है कि इस पोस्ट पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी कमेंट किया है। डेविड ने लिखा, 'वाह! सुपर!'। यूजर्स एक्टर को उनके बर्थडे को बधाइयां देते हुए भी नजर आए।