बॉलीवुड

सलमान की फिल्म ‘भारत’ में इस अभिनेता संग रोमांस करेंगी ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही

'सत्यमेव जयते' का सॉन्ग 'दिलबर दिलबर' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 5:08 PM IST
Nora Fatehi
Nora Fatehi

सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' अनाउंसमेंट होने के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर रोजाना नई-नई खबरें आती रहती हैं। अब ताजा खबर है कि सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, तब्बू स्टारर फिल्म में नोरा फतेही की भी एंट्री हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता फिल्म 'भारत' में एक आइटम नंबर की प्लानिंग कर रहे थे। यह एक रोमांटिक गाना होगा और इसमें नोरा फतेही अभिनेता सुनील ग्रोवर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इसके लिए ये दोनों माल्टा में शूटिंग कर रहे हैं। ये रोमांस कॉमिक फ्लेवर में दिखाया जाएगा। फिल्म में नोरा एक लैटिनो करेक्टर निभाएंगी।

'दिलबर' गाने से हुईं पॉपुलर:
बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का सॉन्ग 'दिलबर दिलबर' नोरा को लेकर फिल्माया गया था। यह सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। इस सॉन्ग ने नोरा की पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए हैं। यह सॉन्ग हिट होने के बाद ही नोरा को सलमान की फिल्म 'भारत'में मौका मिला। खुद नोरा इस मूवी का हिस्सा बनने पर काफी उत्साहित हैं।

'भारत' का हिस्सा होना बड़ी बात:
नोरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा,'भारत' जैसी बड़ी फिल्म का हिस्सा होना मेरे कॅरियर के लिए बेहद रोमांचक पल है। मैं सलमान और अली अब्बास जफर के साथ काम कर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। आशा है कि मुझे भविष्य में ऐसी और भी फिल्में मिलेंगी।'

अगले साल ईद पर होगी रिलीज
बता दें कि इस फिल्म में एक बार फिर सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आएगी। ये फिल्म साल 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक अडेप्टेशन है।'भारत' अगले साल ईद पर रिलीज होगी। मूवी को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।

Published on: