बॉलीवुड

करीना के लाडले तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा हुई 28 साल की यह एक्ट्रेस, शादी करने के लिए करेंगी बड़ा होने का इंतजार

-करीना कपूर के चैट शो 'वॉट वुमन वान्ट' में मेहमान बनकर पहुंची एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही।-तैमूर अली खान के साथ शादी की जताई इच्छा तो हंसने लगी करीना कपूर।-नोरा फतेही के डांस मूव्ज के दीवाने हैं करीना कपूर और सैफ अली खान।

2 min read
Jan 09, 2021
taimur_ali_khan.png

करीना कपूर खान और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले तैमूर अली खान जन्म से खूब लोकप्रिय हैं। उनकी क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है। यहां तक कि कई अभिनेत्रियां भी तैमूर पर फिदा है और उनके साथ समय बिताने का बहना ढूढ़ती रहती हैं। जब भी मौका मिलता है वे तैमूर के क्लोज होने का मौका नहीं छोड़ती हैं। कई अभिनेत्रियों के तैमूर के साथ खेलने के वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब 28 वर्षीय खूबसूरत एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा हो गई हैं। हाल ही उन्होंने करीना कपूर के चैट शो 'वॉट वुमन वान्ट' में प्रश्न के दौरान तैमूर से शादी करने की इच्छा जताई। इस दौरान उन्होंने यहा तक कह डाला कि वह शादी करने के लिए तैमूर के बड़े होने तक का इंतजार करेंगी।

कुछ नहीं समझ पाईं करीना
दरअसल, हाल ही बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही करीना कपूर के लोकप्रिय शो 'वॉट वुमन वान्ट' में मेहमान बनकर पहुंची थी। इस शो में अभिनेत्रियां अपने कई अनसुने किस्से सुना चुकी हैं। नोरा ने जैसे ही तैमूर से शादी करने की बात कही तो करीना हंसने लगीं और वे एक पल के लिए समझ ही नहीं पाईं कि इस पर क्या उत्तर दें।

नोरा के डांस मूव्ज की कायल हैं करीना
जब करीना ने नोरा फतेही से कहा कि उन्हें और सैफ अली खान को आपके डांस मूव्ज बहुत पसंद हैं। इसके बाद नोरा ने तैमूर को लेकर कहा, 'मैं चाहती हूं, जल्द ही तैमूर बड़ा हो जाए तो मैं उनसे सगाई और शादी के बारे में सोच सकती हूं। नोरा की इस बात पर करीना हंसने लगीं।'

तैमूर के बड़े होने का करूंगी इंतजार
करीना ने नोरा को उत्तर देते हुए कहा कि अभी तो तैमूर सिर्फ 4 वर्ष का है तो अभी आपको बहुत इंतजार करना पड़ेगा तो नोरा ने फटाफट उत्तर दिया और बोली कोई बात नहीं, मैं तैमूर के जवान होने तक इंतजार करूंगी। करीना और नोरा के बीच की इसी वार्तालाप का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। ये क्लीप बहुत ज्यादा अधिक देखा जा रहा है।

दुनिया भर में पॉपुलर हैं तैमूर
बता दें, स्टार किड्स में तैमूर सबसे अधिक पॉपुलर हैं। लोग तैमूर को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और अक्सर तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं । बता दें, जल्द ही तैमूर बड़े भाई बनने वाले हैं, जल्द ही उनके घर नन्हा अतिथि आने वाला है । उनकी मां करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और आने वाले बेबी का बेसब्री से इन्तजार कर रही हैं।

Updated on:
09 Jan 2021 04:41 pm
Published on:
09 Jan 2021 01:12 pm