बॉलीवुड

काजोल के गाने पर बेटी न्यासा का जबरदस्त डांस

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन व काजोल की बेटी न्यासा देवगन एक पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब उनका डांस परफॉर्मेंस चर्चा में बना हुआ है।

2 min read
Nysa Devgan Dance Performance

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्टर्स तो लोगों के बीच छाए रहते हैं लेकिन उनके बच्चे भी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा भी पॉपुलर स्टार किड्स में से हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 20 अप्रैल को न्यासा 18 साल की हो जाएंगी। लेकिन इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में न्यासा अपनी मां काजोल के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

स्कूल इवेंट में न्यासा का डांस
दरअसल, न्यासा का ये वीडियो उनके स्कूल इवेंट का है। उनका स्कूल सिंगापुर में है। ऐसे में अपने स्कूल इवेंट में न्यासा ने मां के कई गानों पर झूम कर डांस किया। सबसे पहले वो सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'बोले चूड़ियां', फिल्म 'माई नेम इज खान' के गानों 'सजदा' और 'तेरे नैना' पर डांस करती हैं। न्यासा के साथ उनका स्कूल का ग्रुप पर डांस करता है। सभी एक जैसे आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

डांस परफॉर्मेंस की हो रही है तारीफ
इसके बाद न्यासा और उनका ग्रुप करीना कपूर और शाहिद कपूर के गाने 'नगाड़ा' पर धमाकेदार डांस करते हैं। सोशल मीडिया पर अजय देवगन और काजोल की बेटी के डांस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है।

ट्रोलिंग पर क्या बोले अजय देवगन?
पिछले साल लॉकडाउन के कारण न्यासा मुंबई आ गई थीं। लेकिन बाद में वह स्कूल जॉइन करने के लिए सिंगापुर चली गईं। न्यासा भले ही एक पॉपुलर स्टार किड हों लेकिन वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उन्हें ज्यादातर काजोल या अजय देवगन के साथ स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा, काजोल सोशल मीडिया पर बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, जोकि तुंरत वायरल हो जाती हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी हुआ कि लोगों ने न्यासा को ट्रोल भी किया है। ऐसे में एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा था कि सोशल मीडिया पर बच्चों को ट्रोल करना सही नहीं है। अजय ने कहा था कि आप एक्टर और एक्ट्रेस को उनके काम पर जज कीजिए लेकिन उनके बच्चों की लाइफ को जज मत करो।

Published on:
13 Apr 2021 09:39 am
Also Read
View All