बॉलीवुड

शाहिद कपूर ने 13 साल छोटी तृप्ति संग किए भर-भर के इंटीमेट सीन, ‘ओ रोमियो’ में जानें कहां-कहां चली कैंची

Shahid Kapoor-Tripti Dimri Intimate Scene in O Romeo: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही इस फिल्म के कुछ और सीन पर भी कैंची चली है।
2 min read
Feb 12, 2026
Shahid Kapoor-Tripti Dimri Intimate Scene in O Romeo
Shahid Kapoor-Tripti Dimri (सोर्स- एक्स)

Shahid Kapoor-Tripti Dimri Intimate Scene in O Romeo: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ रिलीज से ठीक पहले सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर चर्चा में है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। दिलचस्प बात यह है कि जहां संवादों और कुछ हिंसक दृश्यों में बदलाव किए गए, वहीं रोमांटिक और अंतरंग दृश्यों को बिना किसी विजुअल कट के मंजूरी मिल गई।

डायलॉग्स में भी बदलाव (Shahid Kapoor-Tripti Dimri Intimate Scene in O Romeo)

सेंसर बोर्ड ने फिल्म के निर्माताओं को कुछ डायलॉग बदलने के निर्देश दिए। एक जगह इस्तेमाल हुआ शब्द ‘आइटम’ बदलकर ‘कुमारी’ किया गया। एक अन्य दृश्य में आपत्तिजनक समझे गए शब्द को म्यूट किया गया, जबकि एक शब्द पूरी तरह हटाने को कहा गया। इन संशोधनों के बाद ही फिल्म को प्रमाणन मिला। यह शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ के बाद दूसरी फिल्म है जिसे ‘एडल्ट’ श्रेणी में रखा गया है।

हिंसक दृश्यों में कटौती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ हिंसक शॉट्स की अवधि घटाई गई है। गला रेतने वाले क्लोज-अप को लगभग 20 प्रतिशत कम किया गया, जिससे करीब तीन सेकंड की कटौती हुई। इसके अलावा खून से सने सिर पर वार और एक महिला के चेहरे पर खून के छींटे दिखाने वाले शॉट्स को भी छोटा किया गया।

महिला को थप्पड़ मारने वाले दृश्य की लंबाई भी लगभग दो सेकंड घटाई गई। हालांकि, फिल्म के रोमांटिक और अंतरंग हिस्सों को जस का तस रखा गया, जो सेंसर प्रक्रिया का एक रोचक पहलू माना जा रहा है।

इंटीमेट सीन पर नहीं चली कैंची

दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के बीच कई इंटीमेट सीन्स हैं, लेकिन एक पर भी सेसंर बोर्ड की कैंची नहीं चली है। दोनों के बीच उम्र के मामले में 13 साल का अंतर है।

एंटी-टोबैको चेतावनी से बढ़ा रनटाइम

सीबीएफसी ने फिल्म में एंटी-टोबैको और एंटी-स्मोकिंग डिस्क्लेमर को प्रमुखता से दिखाने के निर्देश दिए। ऑन-स्क्रीन चेतावनियों और वॉयस-ओवर की अवधि बढ़ाई गई, जिससे फिल्म की कुल अवधि में लगभग दो मिनट का इजाफा हुआ। अंतिम प्रमाणन के अनुसार फिल्म का रन टाइम 178 मिनट 41 सेकंड है, यानी करीब तीन घंटे की लंबाई के साथ ये दर्शकों के सामने आएगी।

बजट और बॉक्स ऑफिस समीकरण

करीब 75 से 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘ओ’रोमियो’ को हिट का तमगा पाने के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। हालांकि ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार पहले ही बिक चुके हैं, जिससे निर्माताओं को शुरुआती राहत मिल चुकी है।

मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित ये कहानी हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ से प्रेरित बताई जा रही है। ट्रेलर और ‘पान की दुकान’ और ‘आशिकों की कॉलोनी’ जैसे गानों ने रिलीज से पहले ही माहौल बना दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही ‘ओ’रोमियो’ का सामना शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ से होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि सेंसर के बाद मिली यह ‘ए’ रेटिंग फिल्म के कलेक्शन पर क्या असर डालती है। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' जैसी फिल्में भी चल रही हैं।

Updated on:
12 Feb 2026 08:12 pm
Published on:
12 Feb 2026 08:12 pm