बॉलीवुड

फ्लॉप के ब्रांड एंबेसडर बने शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी भी एक फिल्म के बाद हुईं फुस्स

O Romeo Movie Review: फिल्म 'ओ रोमियो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि इससे पहले की फिल्मों की बात करें तो शाहिद-तृप्ति का काफी समय से जादू नहीं चल पाया है।
2 min read
Feb 13, 2026
O Romeo Movie Review
Shahid Kapoor-Tripti Dimri (सोर्स- IMDb)

O Romeo Movie Review: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में बड़े-बड़े कलाकारों के कैमियो भी देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में विलेन के तौर पर अविनाश तिवारी नजर आते हैं जो पहली बार नेगेटिव शेड में दिखे। फिल्म में कहानी काफी कमजोर और बिना सिर-पैर की स्टोरीलाइन लगती है।

अगर ऐसा कहा जाए कि शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने 'कमीने' और 'हैदर' जैसा मैजिक क्रिएट करने में नाकाम हुए हैं तो कुछ गलत नहीं होगा। अब एक नजर डालते हैं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के करियर ग्राफ के ऊपर। अगर पिछली कुछ फिल्मों की बात की जाए तो शाहिद और तृप्ति के लिए बॉक्स ऑफिस कुछ अच्छा नहीं रहा है।

फ्लॉप के किंग बने शाहिद? (O Romeo Movie Review)

आखिरी बार शाहिद कपूर की एक ठीक-ठाक फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के हिसाब से देखें तो साल 2024 में आई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' थी। हालांकि ब्लॉकबस्टर का तमगा तो इस फिल्म को भी नहीं दिया जा सकता है। लेकिन फिर भी फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। लेकिन इसके बाद शाहिद कपूर ने 'बैक टू बैक' फ्लॉप फिल्में ही दी हैं।

साल 2022 में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी आई थी, इस फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा ही हाल हुआ था। इसके बाद साल 2023 में शाहिद की 'ब्लडी डैडी' आई थी। इस फिल्म को तो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर ही कहा जा सकता है। साल 2025 में शाहिद की 'देवा' को भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

तृप्ति की भी नहीं चलीं फिल्में (O Romeo Movie Review)

तृप्ति डिमरी की फिल्में भी बीते कुछ सालों से कुछ खास चली नहीं हैं। अगर 'एनिमल' को छोड़ दें तो उनकी झोली में भी हिट फिल्मों की कमी ही नजर आती है। एनिमल में भी मल्टी स्टारकास्ट थी तो ऐसा भी नहीं कह सकते कि वो सिर्फ उन्हीं की मूवी थी। साल 2018 में फिल्म 'लैला-मजनू' से बतौर लीड करियर की शुरुआत करने वालीं तृप्ति डिमरी ने साल 2020 में फिल्म 'बुलबुल' में काम किया। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई।

साल 2022 में फिल्म काला आई और कब सिनेमाघरों से हट भी गई पता ही नहीं चला। इसके बाद साल 2023 में आई एनिमल। ये फिल्म तृप्ति के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। हालांकि इसके बाद साल 2024 में तृप्ति ने तीन फिल्मों में काम किया। बैड न्यूड, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और भूल भुलैया 3।

'भूल भुलैया' के बॉक्स ऑफिस पर शानदार आंकड़े आए। ये दीवाली 2024 के मौके पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म की सीधी टक्कर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से हुई थी। बावजूद इसके कार्तिक-तृप्ति की इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया था। लेकिन इसके बाद तृप्ति ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्म नहीं दी और अब आई है शाहिद के साथ 'ओ रोमियो'

ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कितना जादू चला पाती है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने रिलीज से पहले करीब 1 से 1.5 लाख टिकट बेचे जिनसे फिल्म की कमाई 3 करोड़ के लगभग रही। अब देखना होगा पहले दिन फिल्म क्या कुछ कमाल कर पाती है।

Updated on:
13 Feb 2026 02:59 pm
Published on:
13 Feb 2026 02:59 pm