बॉलीवुड

खुलासा: फिल्म ‘ऑक्टोबर’ के लिए जब वरुण को करना पड़ा था टॅायलेट साफ!

हाल में वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म में अपने किरदार का लुक साझा किया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2018, 3:36 PM IST
varun dhawan
varun dhawan

बॅालीवुड स्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ऑक्टोबर' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म में अदाकारा बनिता संधू, वरूण धवन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। यह फिल्म एक अनयूज्वल लव स्टोरी है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर वरुण काफी एक्साइटेड हैं। हाल में वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म में अपने किरदार का लुक साझा किया है। इस फोटो के कैप्शन उन्होंने अपने फिल्म के किरदार के बारे में बताया है।

वरुण ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि,' डैनी मेरे भाई! शॉट के लिए वास्तविक होटल में रहते थे जहां मेरा काम था नाश्ता, टॅायलेट साफ करना, बेड बनाने और कपड़े धोना।' वरुण के इस पोस्ट ने लोगों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है।

फिल्म 'ऑक्टोबर' है वरुण के लिए खास
कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने फिल्म और अपने किरदार को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि,' काफी शॅाकिंग है कि इस फिल्म की शूटिंग हमने मात्र 38 दिनों में खत्म कर दी। 'ऑक्टोबर' मेरे लिए एक फिल्म से कही ज्यादा है। मैं इसके बारे में बहुत कुछ कहना नहीं चाहता, लेकिन इस फिल्म ने मुझे एक इंसान के रूप में बहुत अधिक प्रभावित किया है। मुझे लगता है कि इस फिल्म ने निश्चित रूप से मुझे एक पॅाजीटिव इंसान के रूप में बदल दिया है। शूजित दा के साथ काम करना मेरा सपना था, जो अब पूरा हो चुका है। लंबे समय के बाद, मैंने कुछ किया जो अलग है।'

वरुण ने इस तरह साइन की फिल्म 'ऑक्टोबर'
इसके अलावा जब निर्देशक शूजित सरकार से फिल्म और एक्टर वरुण धवन को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि किस तरह वरुण ने उनकी फिल्म साइन की थी। उन्होंने कहा ,'उस दिन मैं कोलकाता के लिए रवाना हो रहा था, जब अचानक वरुण ने फोन किया और पूछा कि क्या हम मिल सकते हैं। चूंकि वह जुहू में रहता था, इसलिए मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या वह तत्काल आ सकता है। उसने कहा की मैंने बहुत ही सिंपल कपड़े पहने हैं। इस बात पर मैंने कहा की आ जाओ कोई फर्क नहीं पड़ता।'

बता दें फिल्म 'ऑक्टोबर' से अभिनेत्री बनिता संधू बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वरुण बनिता के काम को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 13 अप्रेल को रिलीज की जाएगी।

Updated on:
23 Mar 2018, 3:36 PM IST
Published on: