2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यकीन करना मुश्किल लेकिन इन अभिनेताओं की फिल्में आज तक नहीं हुई फ्लॉप

बता दें कि इनमें ना तो सलमान का नाम है और ना ही शाहरुख का
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 20 Mar 2018, 5:01 PM IST

Allu Arjun

Allu Arjun

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कोई फिल्म तो सुपरहिट हो जाती है और कई फिल्में फ्लॉप भी हो जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दो एक्टर्स ऐसे भी हैं, जिनकी अब तक कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। आप सोच रहे होंगें कि ऐसे दो एक्टर्स कौन से हैं, जिनकी फिल्में फ्लॉप नहीं हुई। बता दें कि इनमें ना तो सलमान का नाम है और ना ही शाहरुख का। इनमें से एक अभिनेता बॉलीवुड से है तो दूसर टॉलीवुड से। यह किसी कीर्तिमान से कम नहीं है। आइए जानते हैं इन दोनों अभिनेताओं के बारे में।

1. अल्लू अर्जुन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता अल्लू अर्जुन युवाओं में काफी पॉपुलर हैं। अल्लू अर्जुन ने आज तक कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से की थी। इस फिल्म में उनका सर्पोटिंग रोल था। उन्होंने लीड रोल वर्ष 2004 में आई फिल्म 'आर्या' में निभाया। उन्होंने अब तक करीब 23 फिल्में की हैं और सभी फिल्मों ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई की है। इनकी 23 फिल्मों में से एक भी फ्लॉप नहीं रही। यहां तक की उनकी फिल्म 'ना पेरू सूर्या' तो रिलीज होने से पहले ही हिट करार कर दे दी गई।


2. वरुण धवन
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन बॉलीवुड में आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वरुण ने अपने कॅरियर की शुरूआत 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर' से की थी। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी। पहली ही फिल्म से वरुण धवन फेमस हो गए। उन्होंने अब तक कुल 9 फिल्में की हैं और इनमें से एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई। उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। फिलहाल वे अपनी आगामी फिल्म 'सुई—धागा'में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में है। बता दें कि वरुण ने शाहरुख की फिल्म 'माय नेम इस खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्ट भी काम किया है।