
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सूई धागा' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन काम कर रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग आजकल मध्य प्रदेश में चल रही है। इसी के तहत शूटिंग का अगला शेड्यूल भोपाल में रखा गया है।

रविवार को अनुष्का की शूटिंग की एक और तस्वीर सामने आई है। अनुष्का भोपाल के हलालपुर बस स्टेण्ड पर सूती साड़ी पहने नजर आईं। अनुष्का गुलाबी और सफेद रंग की सूती साड़ी में एक साधारण मध्यवर्गी परिवार की महिला नजर आ रही हैं।

अनुष्का की फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह परेशानी वाले अंदाज में शूट कर रहीं हैं।

बता दें कि अनुष्का और वरुण फिल्म के मेन सीन को शूट करने के लिए भोपाल पहुंचे हैं। वहीं फिल्म के कुछ सीन्स निशातपुरा रेलवे हॉस्पिटल के भी शूट किए गए हैं।