बॉलीवुड

टल सकता है ‘OMG 2’ और ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिश क्लैश, आगे बढ़ेगी अक्षय की फिल्म की रिलीज!

OMG 2 Clash With Gadar 2: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'OMG 2' को 11 अगस्त को रिलीज करने का ऐलान किया गया है।
less than 1 minute read
Jul 30, 2023
Akshay kumar sunny deol
अक्षय कुमार और सनी देओल

OMG 2 Clash With Gadar 2: अगले महीने, 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की रिलीज होनी हैं। सनी देओल की 'गदर-2' 11 अगस्त को रही है। अक्षय कुमार की 'OMG-2' भी इसी दिन रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों के निर्माता अपनी रिलीज डेट टालने से इनकार कर चुके हैं लेकिन अब लगता है कि शायद अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज आगे बढ़ जाए। इसकी वजह बॉक्स ऑफिस क्लैश को टालना नहीं बल्कि फिल्म का सेंसर बोर्ड में अटक जाना बन सकता है।

सेंसर बोर्ड में अटकी है 'OMG 2'
अक्षय कुमार की 'OMG 2' इस समय सेंसर बोर्ड में अटकी हुई है। जानकारी के मुताबिक, निर्माता फिल्म के लिए U सर्टिफिकेट चाहते हैं। जिसके लिए बोर्ड ने 20 से ज्यादा सीन में कांटछांट की मांग की है। बोर्ड फिल्म को फिलहाल A सर्टिफिकेट दे रहा है, जिसके लिए निर्माता राजी नहीं है। ऐसे में यहां तक कहा जा रहा है कि सोमवार को अगर मामला नहीं सुलझता है तो फिल्ममेकर कोर्ट का रुख कर सकते हैं। ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि निर्माताओं को अपनी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ानी पड़े।

OMG 2 की रिलीज को आगे बढ़ाने के बारे में हालांकि अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अगर मामला कोर्ट तक पहुंचा तो बहुत मुमकिन है कि फिल्म की रिलीज आगे बढ़े और 'गदर 2' के साथ फिल्म का क्लैश टल जाए।

यह भी पढ़ें: 'प्रोड्यूसर ने बना रखे हैं मेरे अश्लील वीडियो, रोज करता है ब्लैकमेल...' एक्ट्रेस के सनसनीखेज दावे से फिल्म इंडस्ट्री सन्न

Updated on:
30 Jul 2023 10:27 am
Published on:
30 Jul 2023 10:23 am
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग