निर्देशक मधुर भंडारकर ( Madhur Bhandarkar ) की फिल्म 'फैशन' ( Fashion ) के पूरे 12 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट अलग-अलग तरीके से इस बात की खुशी मना रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) संग काम करने के अनुभव को शेयर किया है।
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत को समाज का आइना कहा जाता है। जिसमें समाज में पसरी हुई खामियों को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में बड़े पर्दे पर उतारा जाता है। ऐसी ही फिल्मों में से एक फैशन। जिसमें मॉडल बनने आई लड़कियों की चमचाती हुई दुनिया के पीछे चुपे हुए काले अंधेरे को निर्देशक मधुर भंडारकर ( Madhur Bhandarkar ) ने अपनी फिल्म के माध्यम से दिखाया। इस फिल्म के 12 साल पूरे हो गए। ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट ने अपने अंदाज में फिल्म को लेकर एक्सपीरियंस को शेयर कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने फिल्म को लेकर कई बातें बताई हैं। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है।
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में की हैं, लेकिन आज भी लोग उनसे फैशन के बारें में जरूर पूछते हैं। इस फिल्म में जबकि वह एक छोटे से ही रोल में दिखाई देती थीं। फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था। लेकिन बावजूद इसके उन्हें उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार के लिए नवाज़ा गया था। इस बीच उन्होंने बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा संग काम करने की अनुभव के बारें में भी बात की।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा संग काम करने पर कंगना ने बताया है कि फैशन में काम करने दौरान वह महज 19 साल की थी और प्रियंका इंडस्ट्री का जाना-माना बन चुकी थीं। वह काफी पॉपुलैरिटी पा चुकी थीं। कंगना बताती हैं कि वह जब उनसे मिली तब प्रियंका ने उन्हें बच्ची या जूनियर की तरह ट्रीट नहीं किया। वह हमेशा उनके साथ एक दोस्त की तरह ही रहती थीं। वह अपनी ड्रेस, मेकअप को लेकर अक्सर उनसे ही राय लेती थीं। इस बीच कभी भी प्रियंका ने कंगना को यह महसूस नहीं कराया कि वह उनकी सीनियर हैं या फिर वह इतनी बड़ी स्टार हैं।
आपको बता दें फिल्म फैशन को लेकर यह खबरें भी सामने आई थीं कि कंगना और प्रियंका के बीच इस फिल्म के बाद से मतभेद शुरू हो गए। खबरें यह भी सामने आई थीं कि फिल्म में बहुत छोटा रोल होने की वजह से कंगना बिल्कुल भी खुश नहीं थीं।