बॉलीवुड

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद वायरल हुआ ‘एक चुटकी सिंदूर’ डायलॉग, जानिए किसने लिखी थी ये आइकॉनिक लाइन

Ek Chutki Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही एक डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल है। दीपिका पादुकोण का एक चुटकी सिंदूर… वाला। यहां जानिए ये डायलॉग किसने लिखा था।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2025, 3:37 PM IST
operation-sindoor-ek-chutki-sindoor-dialogue-writer-mayur-puri
एक चुटकी सिंदूर

Ek Chutki Sindoor: बीती 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया।

भारत के इस करारे जवाब ने दुनिया को ये संदेश दे दिया कि भारत अगर उकसाया जाए, तो जवाब देना अच्छे से जानता है।

'एक चुटकी सिंदूर' डायलॉग क्यों आया चर्चा में?

ओम शांति ओम फिल्म

सेना के इस मिशन का नाम "सिंदूर" रखा गया और इसी के साथ सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का डायलॉग "एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो..." ट्रेंड करने लगा। लोगों ने इसे देशभक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक मानते हुए इमोशनल अंदाज में शेयर किया।

किसने लिखा था 'एक चुटकी सिंदूर' डायलॉग?

ये डायलॉग फिल्म 'ओम शांति ओम' का है, जिसे लिखा था मशहूर डायलॉग और गीतकार मयूर पुरी ने। फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले फराह खान और मुश्ताक शेख ने लिखा था। मयूर पुरी के इस मूवी में कुछ अन्य यादगार डायलॉग्स भी हैं, जैसे: "पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त!", "एक चुटकी सिंदूर..."

फिल्म 'ओम शांति ओम' की कहानी

2007 में रिलीज हुई 'ओम शांति ओम' एक पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म थी। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे, जबकि अर्जुन रामपाल विलन की भूमिका में थे। फिल्म को गौरी खान ने रेड चिली एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया था।

ओम शांति ओम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये था। इसने 150 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।  53वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म को 13 नॉमिनेशन मिले और दीपिका पादुकोण ने इस मूवी के लिए बेस्ट डेब्यू का खिताब जीता।

Updated on:
9 May 2025, 3:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’