10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंगना रनौत का धमाका! हॉलीवुड की हॉरर फिल्म में करेंगी लीड रोल

Kangana Ranaut Hollywood Debut: कंगना रनौत अब हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। खबर है कि वो वो अनुराग रुद्र के निर्देशन में बन रही फिल्म में काम कर सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 9 May 2025, 12:37 PM IST

kangana-ranaut-hollywood-debut-blessed-be-the-evil-movie

कंगना रनौत

Kangana Ranaut Hollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वो पहली बार एक इंटरनेशनल फिल्म ब्लेस्ड बी द एविल में लीड रोल निभाएंगी। ये फिल्म एक साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा है, जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं अनुराग रुद्र।

ब्लेस्ड बी द एविल की स्टार कास्ट

इस फिल्म में कंगना के साथ टीन वुल्फ, टायलर पोसी और हॉलीवुड आइकन सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन भी दिखाई देंगी। इस दमदार स्टारकास्ट के चलते फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य ने मारा Six, नताशा स्टेनकोविक का रिएक्शन देख यूजर्स बोले-जैसा बाप..

न्यूयॉर्क में होगी फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग इस गर्मी में न्यूयॉर्क शहर में शुरू होगी। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी लोकेशन इसलिए चुनी गई है ताकि ट्रंप द्वारा घोषित इंडस्ट्री टैरिफ से उत्पन्न किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: कैंसर से ‘फिफ्टी शेड्स’ के डायरेक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

फिल्म की कहानी 

कहानी एक ईसाई दंपती के इर्द-गिर्द घूमती है जो गर्भपात के सदमे से जूझ रहा है। नया जीवन शुरू करने के लिए वे एक ऐसा खेत खरीदते हैं जिसका अतीत बहुत ही भयावह होता है। वहां उन्हें एक दुष्ट शक्ति का सामना करना पड़ता है। निर्देशक अनुराग रुद्र ने बताया कि उन्होंने ये कहानी अपने बचपन की लोककथाओं से प्रेरित होकर लिखी है, जिसे अब विश्व पटल पर दिखाना चाहते हैं।

कंगना रनौत का वर्क फ्रंट

कंगना को हाल ही में फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई। इस फिल्म को उन्होंने ही डायरेक्ट किया था। हालांकि, अभी तक कंगना ने अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब देखना ये है कि कंगना इस पर क्या कहती हैं?