बॉलीवुड

खुलासा: दीपिका ने कैटरीना को अपनी शादी में बुलाने से किया साफ इनकार, आज भी जारी है खटास

कुछ साल पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिश्ता टूटने का सबसे बड़ा कारण बनी थी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ। शायद इस बात को...
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2018, 10:24 AM IST
deepika padukone and katrina kaif
deepika padukone and katrina kaif

बॅालीवुड इंडस्ट्री में कुछ कैट फाइट्स आज भी मशहूर हैं। एक्ट्रेसेज चाहे कितना भी कह दें की वे अच्छी दोस्त हैं लेकिन एक दूसरे के आमने सामने आते ही इनकी हवाइयां उड़ जाती हैं। कुछ साल पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिश्ता टूटने का सबसे बड़ा कारण बनी थी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ। शायद इस बात को आज तक दीपिका अपने दिल से लगाकर बैठी हैं।

बता दें हाल में दीपिका अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ एक चैट शो बीएफएफ में गई थीं। वहां एक सेगमेंट के दौरान शो की होस्ट नेहा धूपिया ने उनसे सवाल किया कि क्या उनकी शादी की मेहमान सूची में कटरीना का नाम होगा?

इस पर दीपिका ने बिना झिझके ना कह दिया। इसी बात से साफ हो जाता है कि दीपिका कैटरीना से कितनी नफरत करती हैं। वैसे इन सभी प्रश्नों के बीच आप सब सोच रहे होंगे कि क्या दीपिका की शादी पक्की हो गई है...

तो बता दें पिछले दिनों दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के दौरान ये सुनने में आया था कि रणवीर सिंह जल्द ही दीपिका से शादी करने वाले हैं।श्रीलंका में नए साल की छुट्टियां मनाने गए थे तब कहा जा रहा था की दोनों सगाई करने वाले हैं। लेकिन अभी तक ये बात साफ तौर पर बाहर नहीं आई है।पर अगर ऐसा हुआ तो ये शादी इस साल का सबसे बड़ा इवेंट साबित होगी।

बता दें दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत भले ही भारत के कुछ राज्यों में रिलीज नहीं हुई लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म कि रिलीज से एक दिन पहले यानि 24 जनवरी को पेड स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपए कमा लिए थे।अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म पद्मावत रविवार रात तक 150 करोड़ का कारोबार कर सकती है।

Published on: