4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PADMAAVAT को लेकर BIG BOSS के इस कंटस्टेंट ने दिया बड़ा बयान…आ सकते हैं करणी सेना के निशाने पर

BIG BOSS के एक पूर्व कंटस्टेंट ने करणी सेना को लेकर बड़ी बात बोल दी है। माना जा रहा है कि अब ये कंटस्टेंट करणी सेना के निशाने पर भी आ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 27 Jan 2018, 7:51 PM IST

padmaavat big boss ajaz khan karni sena

padmaavat big boss ajaz khan karni sena

बिग बॉस के पूर्व कंटस्टेंट एजाज खान ने फिल्म PADMAAVAT को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। इस पूर्व कंटस्टेंट का नाम है एजाज खान। एजाज खान ने फिल्म को लेकर अपने Twitter Account पर ये बात लिखी है कि - 'देश को पहले जाटों ने जलाया था फिर राम-रहीम के भक्तों ने और अब राजपूत जला रहे हैं।' एजाज के इस TWEET के बाद कुछ ही देर में लोगो की अलग -अलग प्रतिकि्याएं आनी शुरु हो गई है।'

वैसे एजाज खान आए दिन अपनी किसी ना किसी कमेंट या फिर हरकतों के कारण सुर्खियों में आते ही रहते है। माना भी जाता है कि अक्सर वो लाइम लाइट में बने रहने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते हैं। शायद कुछ उसी तरह का पैंतरा एजाज खान यहां भी अपना रहे है कि शायद इसी बहाने उनका भी कुछ भला हो जाएं।

गौरतलब है कि तमाम विवादों के बाद साल की सबसे विवादित फिल्म पद्मावत रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर एक तरफ विरोध चल रहा है तो वही दूसरी तरफ फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई करने का सिलसिला भी चालू है। जहां भी फिल्म रिलीज हुई है वहां पर सिनेमाघर हाउसफुल चल रहे है। हालांकि फिल्म को लेकर कुछ जगहों पर विरोध भी चल रहा है। कुछ राजपूत संगठन फिल्म को लेकर विरोध कर रहे हैं। कई जगह हिंसक घटनाएं भी हुई है।


बता दें कि फिल्म को लेकर कुछ राजपूत गुटों जैसे 'करणी सेना' ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि फिल्म की कहानी रानी 'पद्मावती' पर फिल्माई गई है। फिल्म में कुछ अंतरंग सीन्स पद्मावती का खिलजी के साथ भी फिल्माया गया है जो इतिहास के साथ एक खिलवाड़ है। इसके बाद विवाद बढ़ता गया,कुछ राज्यों में तो फिल्म बैन भी कर दी गई। पहले फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज होना था।लेकिन विवाद को बढ़ता देख फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे खिसकाना ही सही समझा।फिल्म में दीपिका पादुकोण से लेकर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं।