बॉलीवुड

पैडमैन बना सांता क्लोज, चला साइकिल पर गिफ्ट बांटने, आप भी देंखें मजेदार वीडियो

अक्षय कुमार ने अपने पैडमैन के अंदाज में क्रिसमस की बधाई दी
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2017, 1:58 PM IST
Akshay kumar
Akshay kumar

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म पैडमैन को लेकर सुर्खियों मेंं चल रहे हैं। जैसा की आपको पता है आजकल अक्षय कुमार की फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती हैं। अक्षय की यह फिल्म भी सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। यह फिल्म महिलाओं की महावारी की समस्या को लेकर बनाई गई है। बता दें कि अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आज क्रिसमस के दिन सभी एक दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। अक्षय भी अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है लेकिन अलग अंदाज में।

अक्षय कुमार ने अपने पैडमैन के अंदाज में क्रिसमस की बधाई दी है। वैसे तो क्रिसमस पर सांता क्लोज रेंडियर्स पर बैठकर गिफ्ट देने जाते हैं, लेकिन अक्षय कुमार अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। दरअसल अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक क्रिएटिव पोस्ट किया है। इस वीडियो में अक्षय अपने पैडमैन वाले लुक में साइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं। अक्षय की साइकिल के पीछे सांता का गिफ्ट वाला बैग रखा हुआ है और अक्षय की साइकिल हवा मेंं उड रही है।


इसके साथ ही अक्षय सभी को मैरी क्रिसमस कर रहे हैं। बता दें कि अक्षय की इस फिल्म का एक गाना भी आज रिलीज हुआ है। इसमें अक्षय पैंट के अंदर सैनेटरी पैड पहनते नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने क्रिसमस पर एक और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में ट्विंकल और अक्षय कुमार के साथ क्रिसमस ट्री के सामने डांस करते नजर आ रहे है। ट्विंकल और अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सभी को क्रिसमस की बधाई दी। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी परिवार के साथ केपटाउन में छुट्टियाँ बिता रहे है। अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’