बॉलीवुड

PADMAN: जब अक्षय देश की जनता को कुछ बोलते हैं तो उमड़ती है भीड़,ये रहा सबूत…

अक्षय कुमार ने अब तक अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। जिनमें से ज्यादातर फिल्में हिट हुई है
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2018, 12:33 PM IST
padman release
padman release

हॉलीवुड की फिल्म का एक संवाद है With Great Power Comes Great Responsibility यानि की ज्यादा ताकत के साथ उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। बॉलीवुड में आज ये कहावत अक्षय कुमार पर एकदम सटीक बैठती है। अक्षय कुमार ने अब तक अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। जिनमें से ज्यादातर फिल्में हिट हुई है। फिल्म जगत में इस मुकाम पर पहुंचकर अक्सर सितारें पैसे कमाने वाली ही फिल्में करने में रुची दिखाते हैं। लेकिन अक्षय कुमार उन चुंनिदा कलाकारों में एक है जो अपनी शोहरत का इस्तेमाल फिल्मों के माध्यम से समाज में जागरुकता फैलाने के लिए कर रहे हैं।

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन रीलिज हुई है। ये अक्षय कुमार की एक और सामाजिक मुद्दे पर बनी हुई फिल्म है। इससे पहले अक्षय 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में भी समाज में सफाई के बारें में जागरुकता फैलाने की कोशिश की थी। इस बार भी अपनी फिल्म के माध्यम से अक्षय ने एक ऐसे सामाजिक मुद्दे को उठाया है जिसके बारें में बात करने से तो बड़े-बड़े बुध्दिजीवी वर्ग भी हिचकने लगता है। लेकिन ये अक्षय की कमाई शोहरत ही है कि अब जब भी वो इस तरह के मुद्दे अपनी फिल्मों में लेकर आते हैं तो ना सिर्फ लोग फिल्म की सराहना होती है बल्कि फिल्म अच्छा कारोबार भी करती है। बता दें कि अक्षय की पिछली फिल्म 'टॉयलेट एक पे्रम कथा' ने तकरीबन 134 करोड़ रुपये कमाएं थे। माना जा रहा है कि अक्षय की पैडमैन को भी जिस तरह की ओपनिंग मिली है उससे तकरीबन 25 करोड़ में बनी इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि अपने पहले वीकेंड में ही फिल्म अपना बजट निकाल कर फायदा भी कमाने लगेगी।


गौरतलब है कि सामाजिक मुद्दे पर इससे पहले भी अक्षय कई फिल्में लेकर आ चुके है। सभी फिल्में बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अक्षय कुमार ने अपनी इन फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड के उस मिथक को तोड़ दिया है जिसमें ये कहा जाता था कि सामाजिक मुद्दों को फिल्माना यानि की घाटे का सौदा। इसके बाद से ही बॉलीवुड में इस तरह की फिल्म वापस बननी शुर हुई जो बॉक्सऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई करती है।

अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों की बॉक्सऑफिस पर कमाई जो सामाजिक और देश प्रेम के मुद्दे पर आधारित रही-

Toilet 134.20 cr.
Rustom 128 cr.
Airlift 129 cr.
Baby 96 cr.

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़