
नई दिल्ली। बॉलीवुड की फिल्म 'रईस' (Raees) और शाहरूख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। 'रईस' (Raees) फिल्म के बाद उन्हें और भी ज्यादा सफलता मिली। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी माहिरा को काफी एक्टिव देखा जाता है। कभी वो अपनी तस्वीरों पोस्ट करती हैं तो कभी वीडियोज। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान में 'आईफोन 11 प्रो मैक्स' (iph 11 pro max ) लॉन्च हुआ है। जिसके बाद माहिरा ने फोन से वीडियो एक वीडियो बनाई है। वीडियो में माहिरा काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
'आईफोन प्रो मैक्स' (iphone 11 pro max) में 'स्लोफी' (Slofie) नाम का एक नया फीचर आया है। माहिरा खान (Mahira Khan) वीडियो में इसी फीचर को यूज करती हुई दिखाई दे रही हैं। माहिरा ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, उम्मीद है कि मैं इसमें और भी बेहतर करूंगी, लेकिन अभी के लिए। मेरा पहला स्लोफी प्रयास। मेरी पहली स्लोफी आईफोन 11 प्रो मैक्स (iphone 11 pro max) से, जो अब पाकिस्तान में भी उपलब्ध है।