बॉलीवुड

आखिरकार माहिरा खान ने रणबीर कपूर के साथ वायरल हुई फोटोज पर चुप्पी तोड़ी

आखिरकार माहिरा खान ने रणबीर कपूर के साथ वायरल हुई फोटोज पर चुप्पी तोड़ी, जो कहा सुनकर कानों पर यकीन नहीं होगा
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2017, 9:35 AM IST
Mahira_Khan_Ranbir_Kapoor
Mahira_Khan_Ranbir_Kapoor

कुछ समय पहले रईस एक्ट्रेस माहिरा खान की रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क के एक होटल की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हो-हल्ला हुआ था। इन तस्वीरों में महिरा खान बैकलेस शॉर्ट ड्रेस में रणबीर के साथ सिगरेट के कस लगाती हुई नजर आई थी। जिसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि माहिरा और रणबीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद रणबीर ने तो एक स्टेटमेंट जारी किया, लेकिन माहिरा की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया था।

इन तस्वीरों के सोशल मीडिया वायरल होने के बाद इस पूरे मसले पर रणबीर कपूर समेत तमाम मशहूर हस्तियों का माहिरा को सपोर्ट मिला, लेकिन खुद माहिरा ने इस पूरे मामले पर कुछ नहीं कहा था। बात करें पाकिस्तानी मीडिया को तो माहिरा का ये मामला काफी उछाला गया था, और इन दोनों ही चीजों को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। आखिरकार माहिरा खान ने अब एक इंवेंट के दौरान पाकिस्तानी मीडिया का मुंह बंद करने के लिए चुप्पी तोड़ते कहा कि ये मेरा पर्सनल मामला है कि मैं किस के साथ हूं इससे दूसरों को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। ये मेरा निजी मामला है कि मैं किस से मिलती हूं और किस से नहीं।

उन्होंने कहा कि इस बारे में कमेंट करने लायक कुछ नहीं बचा है, लेकिन ये एक पर्सनल अनुभव था और इससे मैंने बहुत कुछ सीखा। माहिरा ने कहा कि हमारी खुशी, हमारे दुख, हमारी जिंदगी के उतार-चढ़ाव, जो कुछ भी हमारे साथ हो, उसमें हमें किसी को ये बताने का मौका नहीं देना चाहिए कि हम क्या हैं, हमें वही करना और रहना चाहिए, जो हम हैं। माहिरा अपनी आने वाली फिल्म 'वरना' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया से मुखातिब हो रही थीं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि आजकल मीडिया सिर्फ इवेंट कवर करने ही नहीं जाता, बल्कि कहीं भी पहुंच जाता है।

जहां तक बात रणबीर कपूर के साथ नजर आने की है, तो उनका कहना है, 'रणबीर कपूर के साथ मेरी मुलाकात बिलकुल निजी मसला था, ये मेरी जिंदगी है और एक लड़का और लड़की का साथ घूमना बहुत सामान्य बात है। वैसे माहिरा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने के बाद रणबीर ने कहा था, 'मैंने पिछले कुछ महीनों में माहिरा को निजी तौर पर जाना है। मैं उनकी इज्जत करता हूं क्योंकि वो एक अच्छी इंसान हैं। यह अच्छा नहीं है कि उन्हें जज किया जा रहा है। वो भी इसलिए क्योंकि वो एक औरत हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल

‘आजकल के एक्टर्स इनसिक्योर होते हैं’, फराह खान का बड़ा बयान, बोलीं- शाहरुख, सलमान और अक्षय आखिरी सुपरस्टार्स थे

ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन को साथ देख लोगों ने किए कमेंट! किसी ने लिया- सलमान का नाम तो कोई बोला- अच्छी एक्टिंग है

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्ररिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर के केस में देंगी गवाही