एक वेबसाइट के मुताबिक, इस मामले की पहली सुनवाई 21 अक्टूबर को होनी है। उसी दिन युवी की भाभी उनके परिवार को लेकर और कई बड़े खुलासे करने के मूड में लग रही हैं। आकंक्षा के वकील स्वाति सिंह मलिक ने भी इस खबर की पुष्टि की है और कहा है, 'हां, आकांक्षा ने युवराज, उनके पति जोरावर और सास शबनम के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है।' स्वाति ने कहा, 'घरेलू हिंसा का मतलब किसी से मारपीट करना ही नहीं है। इसका मतलब मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना भी होता है, जिसके लिए युवराज को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।'