बॉलीवुड

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

Pankaj Tripathi Recalls His Hotel Job: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में, पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कैसे उन्होंने दो साल तक एक होटल में प्याज और आलू छीलने का काम किया था।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 3:15 PM IST
Pankaj Tripathi Hotel Job
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम। (फोटो सोर्स: @pankajtripathi/instagram)

Pankaj Tripathi Hotel Job: पंकज त्रिपाठी, जाकिर खान और डॉ. विकास दिव्यकीर्ति, हाल ही में, कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए। इस एपिसोड के दौरान, तीनों ने अपने जीवन और स्टूडेंट लाइफ के बारे में बात की। पंकज ने बताया कि उन्हें हमेशा से लगता था कि किस्मत ने उनके लिए कुछ बड़ा सोच रखा है। होटल में काम करने के अपने दिनों को याद करते हुए, मिर्जापुर एक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कैसे वे प्याज और आलू छीलते हुए अक्सर सोचते थे कि क्या उनकी किस्मत में बस यही काम करना लिखा है। पंजक त्रिपाठी ने यह भी बताया कि मशहूर होने के बाद उन्हें राजनीति में आने के ऑफर भी मिले थे।

पंकज त्रिपाठी ने 2 साल एक होटल में किया काम

कपिल शर्मा के शो में एक बातचीत के दौरान, पंकज त्रिपाठी ने दर्शकों में से एक व्यक्ति के सवाल का जवाब दिया। उस शख्स ने पूछा था कि क्या छात्र जीवन में उनकी कोई और इच्छा थी। पंकज ने जवाब दिया, "मैं एक छात्र नेता बनना चाहता था, लेकिन पुलिस ने मुझे इतनी बुरी तरह पीटा कि मैंने उसी दिन अपना इरादा बदल लिया। मैंने दो साल तक एक होटल में प्याज और आलू छीलने का काम भी किया। मुझे लगता था कि मेरी किस्मत कहीं और है, यह काम मेरे लिए नहीं है। आखिरकार, मैं एक्टिंग में आ गया। चीजें अपने आप होती हैं, उन्हें बस अपने हिसाब से होने देना चाहिए।"

पंकज त्रिपाठी का मानना है कि OTT ने आउटसैंडर्स के लिए नए मौके बनाए हैं

जब नवजोत सिंह सिद्धू ने पंकज से पूछा कि एक आउटसाइडर के तौर पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान कैसे बनाई और क्या वे अपनी सफलता का क्रेडिट OTT प्लेटफॉर्म को देते हैं, तो अभिनेता ने कहा, "मैं मानता हूं कि OTT ने बाहरी लोगों को अपनी पहचान बनाने में मदद की है। हम सभी साधारण परिवारों से आते हैं, लेकिन इस लोकतांत्रिक स्पेस में हमें मौके मिले और हमने अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। भारत के हर बच्चे के लिए यह मुमकिन है। जाहिर है, जैसे-जैसे नए माध्यम सामने आते हैं, वैसे-वैसे नए मौके भी खुलते जाते हैं।"

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने राजनीति के ऑफर क्यों ठुकरा दिए

पंकज त्रिपाठी ने यह भी बताया कि मशहूर होने के बाद उन्हें राजनीति में शामिल होने का न्योता मिला था। कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान, अभिनेता ने बताया, "एक बार किसी ने मुझसे पूछा कि क्या मैं राजनीति में आना चाहता हूँ, तो मैंने कहा कि मेरी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। मैंने कहा कि मेरा एक्टिंग का काम तो अच्छे से चल रहा है; फिर वे इसे क्यों बंद करवाना चाहते हैं? यह एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। जनता की सेवा करना कोई मामूली काम नहीं है, और यह आसान भी नहीं है।"

साल 2020 में, 'एक्सप्रेस ई-अड्डा' पर बातचीत के दौरान, पंकज त्रिपाठी ने भी कुछ ऐसी ही बात कही थी। उन्होंने कहा, "मैंने एक अभिनेता बनने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है, और अब लोग मुझे एक अभिनेता के रूप में पहचानते हैं। अगर मैं अपना करियर बदलकर अभिनेता से नेता बन जाऊं, तो यह थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन राजनीति में बदलाव लाने की ताकत होती है, जो सीधे लोगों के जीवन पर असर डाल सकती है।

Updated on:
8 Nov 2026, 3:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अमेरिका में मिली कड़ी टक्कर, जापानी फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत