बॉलीवुड

शेफाली की मौत के 7 दिन बाद पराग त्यागी का दर्द आया बाहर, फोटो शेयर करते हुए लिखा- एक ऐसी आत्मा जो…

Parag Tyagi Post On Shefali Jariwala: पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के एक हफ्ते बाद पराग त्यागी का सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने पोस्ट में वो लिखा जिसे पढ़कर उनके फैंस भी रो दिए।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2025, 9:40 AM IST
Parag Tyagi first post for wife shefali jariwala
शे्फाली जरीवाला की मौत के बाद पति पराग त्यागी ने लिखी पहली पोस्ट

Parag Tyagi Post On Shefali Jariwala: 27 जून शुक्रवार रात इंडस्ट्री से ऐसी खबर आई कि हर कोई हैरान रह गया। शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। धीरे-धीरे इस खबर से मुंबई में हंगामा मच गया। हार्ट अटैक से एक जिंदगी खत्म हो गई थी। 28 जून को शेफाली का अंतिम संस्कार हुआ और उस दिन पराग त्यागी को देख लोगों के आंसू आ गए। वह पत्नी की अस्थियों को गले से लगाकर रोते दिखे थे। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और सारी अंतिम क्रियाएं पूरी की। अब लगभग 1 हफ्ते बाद पराग ने शेफाली को खोने का दर्द जाहिर किया है। उन्होंने जो लिखा वह बेहद इमोशनल है।

शेफाली की मौत के बाद टूटे पराग त्यागी लिखा पोस्ट (Parag Tyagi Post On Shefali Jariwala)

पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी शेफाली की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “शेफाली, मेरी परी! हमेशा अमर रहने वाली कांटा लगा, जो आंखों से दिखाई देती थी, उससे कहीं अधिक थी। एक महिला जो मजबूत इरादों के साथ जीती थी, अपने करियर, अपने दिमाग, अपने शरीर और अपनी आत्मा को शांत शक्ति और अटूट संकल्प के साथ भरती करती थी, वह अपनी सभी उपाधियों और उपलब्धियों से हटकर थी। शेफाली निस्वार्थ रूप में एक प्रेम थी। वह हमेशा दूसरों को पहले रखती थी, अपने होने की उपस्थिति से लोगों को आराम और गर्मजोशी प्रदान करती थी। एक उदार बेटी। एक समर्पित और स्नेही पत्नी और सिंबा की अद्भुत मम्मी थी। एक बेहद शानदार दोस्त जो अपने प्यारों के साथ साहस और करुणा के साथ खड़ी रहती थी। लेकिन शेफाली को उसकी रोशनी से याद किया जाना चाहिए। जिस तरह से उसने लोगों को महसूस कराया है। उसने जो खुशी जगाई है। उसने जिंदगियों को ऊपर उठाया है। वह शानदार था।”

पराग ने शेफाली को बताया उज्ज्वल (Parag Tyagi Emotional post)

पराग ने आगे लिखा, “मैं इस धागे की शुरुआत एक साधारण प्रार्थना से कर रहा हूं। यह जगह सिर्फ़ प्यार से भरी रहे। ऐसी यादों से जो खूबसूरत हो। ऐसी कहानियों से जो उसकी आत्मा को हमेशा जीवित रखें। उसे उसकी विरासत बनने दें। वह एक ऐसी आत्मा है जो इतनी उज्ज्वल है कि उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। अनंत काल तक तुमसे प्यार करता रहूंगा।”

27 जून को घर में बेहोश हुई थी शेफाली (Shefali Jariwala Death)

पत्नी शेफाली की मौत के बाद पराग की जिंदगी में तूफान आ गया है इसका पता उनके इस पोस्ट से लगाया जा सकता है। पराग और शेफाली टीवी दुनिया की पसंदीदा जोड़ी में से एक थे। शेफाली ने कई इंटरव्यू में खुलासा भी किया कि पराग उनके नखरें और जरूरतों को हमेशा पूरा करते थे। मुंबई में शेफानी पति पराग और अपने डॉग सिंबा के साथ रहती थी और उसी घर में वह 27 जून को बेहोश हुई और उसके बाद उन्होंने कभी आंखें नहीं खोलीं। जब उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया तो वह पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थीं।

Updated on:
4 Jul 2025, 9:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब