बॉलीवुड

Mahima Chaudhary: 43 की हुई परदेस की गंगा

महिमा ने अपनी कॅरियर में करीब 34 फिल्में की हैं, लेकिन सबसे ज्यादा स्टारडम इन्हें पहली फिल्म परदेस से मिला...
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2017, 2:03 PM IST
mahima
mahima

महिमा चौधरी का आज जन्मदिन है। इनके फिल्मी कॅरियर का ग्राफ धीरे धीरे गिरता चला गया, लेकिन आज भी लोग महिमा के परदेस फिल्म के किरदार को याद करते हैं, आइए जानते हैं 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में।

महिमा चौधरी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी झोली में ज्यादा सफल फिल्में नहीं आई, लेकिन पहली फिल्म परदेस ने जो पहचान दी है वो आज भी कायम है। लोग आज भी जब महिमा का नाम लेते हैं, तो परदेस की गंगा जेहन में ताजा हो जाती है। महिमा चौधरी का असल नाम ऋतु चौधरी था। महिमा का जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग में हुआ था। 1990 के शुरुआत में वो कुछ टीवी ऐड्स में नजर आई जिनमें से सबसे ज्यादा पॉपुलर ऐश्वर्या राय और आमिर खान के साथ आया एक कोल्ड्रिंक था।

महिमा चौधरी ने अपनी फिल्मी कॅरियर में करीब 34 फिल्में की हैं, लेकिन सबसे ज्यादा स्टारडम इन्हें पहली फिल्म परदेस से मिला। उन दिनों वो म्यूजिक चैनल्स में वीजे का काम कर रही थीं, तभी निर्देशक- निर्माता सुभाष घई की नजर महिमा पर पड़ी और उन्होने परदेस में इन्हे ब्रेक दिया। परदेस के लिए इन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया । इसके बाद इन्होंने दिल क्या करे, दाग, धडक़न, लज्जा, दीवाने, कुछ खट्टा मीठा, सेंडविच और गुमनाम जैसी फिल्म्स में काम किया। इसके बाद महिमा भी कहीं गुमनाम होने लगी और उनकी आखरी फिल्म 2016 में डार्क चॉकलेट आई, जिसने भी कोई खास कमाल नही किया।

महिमा की लव लाइफ में भी अप्स एण्ड डाउंस आए। पहले टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ इनके अफेयर की खबरें आई लेकिन रिया पिल्लई से पेस का नाम जुडऩे के चलते इनका ब्रेक पर हो गया। बाद में महिमा ने बिजनेस मैन बॉबी मुखर्जी से 2006 में शादी कर ली लेकिन 2013 में ये पति से अलग हो गईं। इनकी एक बेटी है अरियाना। महिमा का नाम 2015 में स्विस बैंक में अकाउंट होने के कारण सुर्खियों में आया था।

Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल