महिमा चौधरी का असली नाम ऋतु चौधरी है। उनका जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग पश्चिम बंगाल में हुआ था। हिमा चौधरी ने अपनी हाई-स्कूल तक की पढ़ाई डाउन हिल स्कूल से संपन्न की। उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई लोरेटो कॉलेज से पूरी की। साल 1990 में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के दौरान कई विज्ञापनों में भी काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुवात निर्देशक सुभाष घई की फिल्म परदेस से की थी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट शाहरुख खान ने काम किया। इस फिल्म के कारण वे काफी मशहूर हो गई। महिमा ने अपने करियर में तेरा घर ये मेरा घर, ओम जय जगदीश, दिल है तुम्हारा जैसी फिल्मों में काम किया। 2006 में उन्होंने बॅालीवुड छोड़कर बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। उन्हें उन से एक बेटी आर्यना हुई। लेकिन अफसोस उनका ये रिश्ता टिक ना सका और 2013 में उनका तलाक हो गया। अब महिमा अपनी बेटी को बतौर सिंगल पैरेंट पाल रही हैं।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
