कार्यक्रम के संयोजक और प्रोटिओमिक्स विशेषज्ञ प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव ने बताया, “हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक्स में 4डी ओमिक्स टेक्नोलॉजी का महत्व खासकर कैंसर और क्रॉनिक बीमारियों के लिए महत्वपूर्ण है। 4डी ओमिक्स रिसर्च में एक टाइम बेस्ड डाइमेंशन जोड़ता है। इसमें जीनोमिक्स, प्रोटिओमिक्स, ट्रांसक्रिप्टोमिक्स और मेटाबोलोमिक्स को एनालिसिस के साथ जोड़ता है। इससे बीमारी कितनी बढ़ी है और थेरेपी का क्या प्रभाव होगा, पता चलता है। वास्तव में 4डी-प्रोटिओमिक्स सेटअप का लॉन्च हेल्थ को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।"