बॉलीवुड

अगर बॅालीवुड के करण अर्जुन लड़े ना होते तो शायद परदेश फिल्म में महिमा नहीं माधुरी, सलमान और शाहरुख की तिगड़म होती…

अगर बॅालीवुड के करण अर्जुन लड़े ना होते तो शायद परदेश फिल्म में महिमा नहीं माधुरी, सलमान और शाहरुख की तिगड़म होती...

2 min read
Nov 06, 2017
pardes
pardes

जब से बॅालीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख और सलमान खान की एन्ट्री हुई थी तब से ये जोड़ी हिट थी। करण अर्जुन के बाद से दोनों खान्स का नाम एकसाथ लिया जाता था। हमेशा से दोनों खानों को एक साथ स्क्रीन पर देखना हर फैंस का मानों सपना सा बन गया था। यूं तो शाहरुख और सलमान की जुगलबंदी को हम कई बार बड़े और छोटे पर्दे पर देख चुके है। लेकिन क्या आप जानते है कि अगर दोनों के बीच लड़ाई ना होती तो साल 1997 में रिलीज हुआ फिल्म परदेश में सलमान और शाहरुख एक बार फिर साथ नजर आते। जी हाँ इस फिल्म के निर्देशक सुभाष घई ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान खुलासा किया कि उनके ऊपर काफी प्रेशर था क्योंकि उनका प्रोडक्शन हाउस चाहता था कि वह इस फिल्म में सलमान और माधुरी को जरुर लें। लेकिन अंत में इस फिल्म में शाहरुख के साथ महिमा और अपूर्वा अग्निहोत्री नजर आए।

सुभाष ने बताया कि,- कई हिट फिल्म देने के बाद त्रिमुर्ति ऐसी फिल्म थई जो मुक्ता आर्ट्स के पहली फ्लॉप थी। जैसे की कोई फिल्म फ्लॉप होती है तो इंडस्ट्री आपको नकार देता है। मैंने फैसला किया कि मैं अपनी स्टाइल में कोई फिल्म लिखूँगा। जैसे ही फिल्म की स्क्रिप्ट खत्म हुई, हमने इस फिल्म की कॉस्टिंग के बारे में सोचा। मेरे प्रोडक्शन हाउस वाले सोच रहे थे कि इस फिल्म में शाहरुख हो और उनके साथ माधुरी हो और एनआरआई वाले किरदार को सलमान करें। खलनायक के समय मैंने गंगा वाले किरदार का नैरेशन माधुरी को दिया लेकिन मैं चाहता था कि शाहरुख के अपोजिट कोई नया चेहरा हो। उनकी फिल्म त्रिमूर्ति फ्लॉप हो गई लेकिन दिलवाले दुल्हिनियाँ ले जाएंगे चल गई थी इसलिए मुझे पता था कि वह अच्छे कलाकार है।

उन्होंने आगे बताया कि,- मेरे ऑफिस के लोग इसलिए चाहते थे कि इस फिल्म में सलमान, माधुरी और शाहरुख को लिया जाए ताकि एक तरह से यह फिल्म भी बड़ी बन जाए और त्रिमूर्ति से जो नुकसान हुआ है उसकी भी भरपाई हो पाए। वह अपनी जगह सही थे लेकिन मेरे अंदर का निर्देशक इस बात से सहमत नहीं हो पा रहा था। मैंने कहा कि इस स्क्रिप्ट के हिसाब से तीन बड़े स्टार को लेना सही नहीं है। मैं चाहता था कि एनआरआई वाले किरदार के लिए कोई ऐसा कलाकार हो जिसे देखकर लगे कि वह विदेश से ही लौटा हो। मेरे लिए यह बड़ा चैलेंज था लेकिन मैं किसी तरह इस फिल्म के लिए शाहरुख, महिमा और अपूर्वा को फाइनल किया।

Published on:
06 Nov 2017 02:13 pm