3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख की अगली फिल्म में कुछ एसा होगा उनका अवतार, लुक देख एक बार फिर हो जाएगा SRK से प्यार

शाहरुख की अगली फिल्म में कुछ एसा होगा उनका अवतार, लुक देख एक बार फिर हो जाएगा SRK से प्यार

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Nov 06, 2017

shahrukh khan

shahrukh khan

जैसा की हम सब जानते हैं जल्द ही बॅालीवुड के बादशाह शाहरुख खान निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में की जा रही है। पर आपको जानकर खुशी होगी की इस फिल्म से जुड़ा शाहरुख का लुक सामने आया है। इस लुक को देखकर एक बार फिर लड़किया पागल हो रही हैं। जी हां इस फोटो में एक बार फिर किंग खान अपने पुराने वाले रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर को शाहरुख़ ने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है। शाहरुख़ ने फोटो डालकर जो कैप्शन लिखा है उसे पढ़ने के बाद समझ में आता है कि यह तस्वीर आनन्द एल राय की फिल्म के सेट से ही है। इस तस्वीर में शाहरुख़ ने काले रंग का शर्ट पहन रखा है। हमेशा की तरह इस तस्वीर में भी किंग खान रोमांटिक लग रहें है। वैसे बता दें शाहरुख ने ये तस्वीर अपने फैन्स का शुक्रियादा करने के लिए पोस्ट की है। दरअसल ट्वीटर अकाउंट पर शाहरुख़ खान के 30 लाख से भी ज्यादा फोलोवर हो चुकें हैं। तो यूं समझ लीजिए की शाहरुख़ ने अपने फैन्स को तोहफा दिया है। कहना गलत नहीं होगा की भले ही शाहरुख की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर चल ना पा रही हों लेकिन उनकी फेन फोलोविंग में कोई कमी नहीं आई है बल्कि बढ़ती ही जा रही है।

बता दें कुछ बातें फिल्म को लेकर भी सामने आ रही हैं। आनन्द एल राय की फिल्म में शाहरुख़ खान ने एक बौने इंसान का किरदार निभाया है। फिल्म में शाहरुख़ के अपोजिट कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड किरदार में हैं। फिल्म में सलमान खान ने ज़बरदस्त कैमियो दिया है। इसके अलावा आलिया भट्ट , दीपिका पादुकोण , रानी मुखर्जी और काजोल ने भी फिल्म में कैमियों रोल निभाते दिखाई देंगे।

Story Loader