
बॅालीवुड की जामी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा यूं तो बड़ी बिंदास हैं लेकिन वे अक्सर अपनी पर्सनल बातें छुपा जाती हैं। कहा जाता है कि वे बॅालीवुड की सबसे बबली एक्ट्रेस हैं। लेकिन जब बात उनकी निजी जिंदगी की हो तो वे अक्सर बातें तोड़ मरोड़ के कहना पसंद करती हैं।
इशकजादे फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में दिखाई देंगी।कहा जाता है कि अर्जुन और परिणीति ने अपना करियर लगभग एक साथ शुरू किया था और अब लगातार दो फिल्मों में साथ आएंगे। 'संदीप और पिंकी...' के बाद परिणीति और अर्जुन 'नमस्ते कनाडा' की शूटिंग शुरू करेंगे।
अब सुनाते हैं आपको असली खबर...आपको बता दें परिणीति के लिए अर्जुन काफी खास हैं और उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बताया। परी ने कहा कि, अर्जुन लकी है जो उसे एक के बाद एक फिल्म में मेरे साथ काम करने का मौका मिल रहा है। अर्जुन का मेरे साथ ऐसा रिश्ता है कि मैं उसे लात मार सकती हूं और उससे कुछ भी कह सकती हू। वह भी मेरे साथ ऐसा कर सकता है। इसीलिए हम स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं।'
परिणीति ने आगे बताया कि, 'हम दोनों के बीच ऐसे वक्त लगाव हुआ जब हम दोनों के जीवन का नाजुक दौर था। फिल्म इश्कजादे के दौरान उसकी मां बीमार थीं और उस वक्त मैं एक ऐक्टर तक नहीं थी। अगर कोई उसके बारे में कुछ कहता है तो उसके लिए लड़ने वालों में मैं सबसे आगे होऊंगी। मैं उसके लिए खून भी कर सकती हूं। अर्जुन के बारे में कोई बुरा बोले, मैं सुन नहीं सकती क्योंकि अर्जुन को मैं अमर प्रेम करती हूं।'
अब हमने परी के मुंह से तो सारी खास बातें निकलवा ली अब देखना ये है कि अर्जुन कपूर का इन सब पर क्या कहना है।