30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BDAY SPL: अपने जन्मदिन को इस तरह खास बनाएंगे सलमान !!! इस दोस्त ने मीडिया के सामने खोला राज…

सलमान खान के दोस्त और जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला ने खुलासा किया है कि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 27 Dec 2017, 9:58 AM IST

salman khan

salman khan

आज बॅालीवुड के दबंग सलामन खान अपना 52वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा की इस इंडस्ट्री में सलमान खान ही ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने बॅालीवुड में अपनी एन्ट्री से ही लोगों के दिल में एसी जगह बना ली हैं कि आजतक भी लोग उनके दिवाने है। कभी रोमांटिक अंदाज तो कभी एक्शन हीरो, सलमान खान को उनके हर किरदार में पसंद किया गया है।

जितना सलमान खान पर्दे के उपर चर्चा में रहे हैं उससे कही ज्यादा उन्होंने पर्दे के पीछे लोगों को आकर्षित किया है। ऐसा कोई साल नहीं हैं जब सलमान खान लाइमलाइट में ना रहे हो। जहां एक ओर लड़के सलमान को अपना भाईजान मानते हैं वहीं लड़कियां आज भी उन्हें देख अपने होश खो बैठती है। बता दें कुछ दिन पहले सलमान खान ने अपने जन्मदिन को लेकर एक खुलासा किया था कि इस बार वे अपने बर्थडे पर कुछ खास नहीं करेंगे।
लेकिन बॅालीवुड के भाईजान का बर्थडे सेलेब्रेट ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

हाल में सलमान खान के दोस्त और जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला ने खुलासा किया है की इस बार सलमान अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ पनवेल फार्महाउस पर अपना 52वां जन्मदिन मनायेंगे। साजिद ने बताया है कि,- चाहें कुछ भी हो जाये, हम हर साल सलमान खान का जन्मदिन उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर ही मनायेंगे। जहां न केवल सलमान के सारे दोस्त मौजूद होते हैं बल्कि उनका परिवार भी मौजूद होता है। मुझसे ज्यादा तो मेरी पत्नि सलमान खान के जन्मदिन का इंतजार करती है। मैं इस खुशी को मौके को किसी भी कारण से मिस नहीं करना चाहूंगा। यहां तक कि मैंने तो अपने बैग भी पैक कर लिए हैं और मेरे बच्चे बैग पैक कर रहे हैं। मेरे बच्चे मुझसे कुछ नाराज रहते हैं क्योंकि मैं उन्हें जल्दी सोने के लिए भेज देता हूं जबकि उनका चाचू उनको रातभभर फार्महाउस पर खूब मस्ती करने देता है।

साजिद नडियाडवाला ने आगे बताया है कि,- सलमान खान का बच्चों के साथ जो रिश्ता है, वो काफी कमाल का है। मेरे बच्चे सलमान को चाचू कहते हैं। हर साल हम सोचते हैं कि क्रिसमस के मौके पर कहीं यूरोप में जायेंगे लेकिन तब तक सलमान का जन्मदिन आ जाता है और हम सब पनवेल फार्महाउस पहुंच जाते हैं। जहां हम सलमान खान का जन्मदिन खूब इन्जॉय करते हैं।

कहा जा रहा है कि इस जन्मदिन पर सलमान कैटरीना कैफ , यूलिया वंतूर, मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा और अपने परिवार वालों को बुलाएंगे। साथ ही रेस 3 की पूरी स्टार कास्ट के शामिल होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।