
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमरीकन सिंगर निक जोनस की शादी की खबरे काफी चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही दोनों की लव स्टोरी दुनिया के सामने आई। प्रियंका के बर्थडे पर निक ने उनसे अपने प्यार का इजहार किया। हाल ही में दोनों ने सगाई कर ली जिसके बाद से ही आए दिन मीडिया में उनके मैरिज डेस्टिनेशन से लेकर शादी और उसकी रस्में चर्चा में रहती हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा से जूता चुराई की रस्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मैंने अभी से इस पर जीजू से बात करनी भी शुरू कर दी है।परिणीति ने कहा कि वो जूता चुराई में निक से भारी-भरकम रकम मांगने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,परी ने जीजू निक से 5 मिलियन डॉलर की डिमांड की है। अब इस डील पर दोनों में बातचीत चल रही है। बता दें कि ये धनराशि तकरीबन 37 करोड़ रुपए के करीब है।
परिणीति ने बताया कि मैंने जब निक को 5 मिलियन डॉलर की बात कही, तो उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें 10 डॉलर दूंगा। ऐसे में अभी कोई भी डील फाइनल होना बहुत मुश्किल है। लेकिन मैं उनसे बहुत पैसे लेने वाली हूं, ये बात पक्की है।