1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका चोपड़ा ने ‘द स्काई इज पिंक’ के सेट पर किया कुछ ऐसा जिसे देख क्रू मेंबर्स भी रह गए हैरान, देखें वीडियो

बॅालीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में उनका शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 14 Oct 2018, 5:38 PM IST

priyanka chopra video viral on sets of the sky is pink movie

priyanka chopra video viral on sets of the sky is pink movie

हॅालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॅालीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में उनका शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस देसी अंदाज में सेट पर बाकी कास्ट और क्रू की मौजूदगी में प्रियंका ने नारियल फोड़ती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो शूटिंग के बीच का है जब वह बाकी स्टार कास्ट के साथ सेट पर मौजूद दिखाई दीं। उन्होंने सभी के साथ सेट पर नारियल फोड़ा। प्रियंका ने नारियल फोड़ने से पहले ही सभी को सचेत कर दिया कि अगर इसके बाद किसी तरह की कोई हानि होती है तो इसकी जिम्मेदार वे खुद होगी। इसके बाद प्रियंका ने गणपति बप्पा मोरया बोलते हुए एक ही बार में नारियल को फोड़ दिया और ये देख वहां मौजूद सभी हैरान रह गए।

प्रियंका ने इसके बाद देसी स्टाइल में नारियल को चारों तरफ घुमाया। इस वीडियो में साफ जाहिर होता है कि हॉलीवुड में जाने के बाद भी प्रियंका अपने ट्रेडिशन से कितना जुड़ी हुई हैं।

गौरतलब है कि पहले प्रियंका बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म भारत से वापसी करने वाली थीं। पर किसी कारण उन्होंने फिल्म में काम नहीं किया। अब वे द स्काई इज पिंक से कमबैक करने जा रही हैं। इसफिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।