1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका-निक की शादी की जगह और वेन्यू हुआ तय, जानें पूरी खबर

प्रियंका भी भारतीय परंपरा से शादी रचाने को लेकर काफी एक्साइटेंड हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 13 Oct 2018, 7:51 PM IST

priyanka and nick

priyanka and nick

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पिछले पांच-छह महीनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अगस्त में सगाई करने के बाद अक्सर उनसे शादी की बारे में चर्चा की जाती है। जबकि यह जोड़ा और उनका परिवार इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक अगले महीने यानी नवंबर में राजस्थान के जोधपुर में सात फेरे ले सकते हैं। ये अटकले तब से लगाई जा रही हैं जब हाल ही में प्रियंका और निक भारत में थे उस समय उन्होंने जोधपुर का दौरा किया था। अफवाह है कि यह जोड़ा जोधपुर में अपनी शादी के लिए जगह फाइनल करने आया था। अब खबर है कि इस जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। लेकिन इस बात को लेकर अभी तक उनकी तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टी नही हुई है।

शादी में शामिल हो सकते हैं 200 मेहमान
यह जोड़ा हॉलीवुड और बॉलीवुड में लोकप्रिय होने के बाजवूद पारंपरिक परंपरा से शादी करने का इच्छुक है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया और न्यूयॉर्क से केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्तों को शादी में इनवाइट किया जाएगा। शादी में करीब 200 मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

न्यूयॉर्क में होगी 'गोद भराई' की रस्म
दिलचस्प बात यह है कि न्यूयॉर्क शहर में शादी पहले प्रियंका की 'गोद भराई' की रस्म निभाई जाएगी। जिसमें उन्हें सोलह श्रृंगार का सामान दिया जाएगा। इस समारोह में पीसी की गैंग गर्ल शामिल होंगी। इसे देखकर लगता है कि प्रियंका भी भारतीय परंपरा से शादी रचाने को लेकर काफी एक्साइटेंड हैं।

हिंदू रीति-रिवाज से होगी शादी
सगाई के बाद जब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से पूछा गया कि उनकी बेटी शादी कब करेंगी। डॉटिंग मॉम ने कहा था कि प्रियंका काफी पारंपरिक है और वह सभी परंपराओं के साथ शादी के बंधन में बधंना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि प्रियंका की नस-नस में भारतीय परंपरा बसी है और वह भारतीय परंपरा के मुताबिक ही शादी करना चाहती हैं। उनकी शादी के लिए चूज की गई जगह उसे पारंपरिक पृष्टभूमि से जोड़ती है।